फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On World Environment Day in Kalktret DM administered oath

कलक्ट्रेट में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम दिलाई शपथ

Sun, 05 Jun 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
On World Environment Day in Kalktret DM administered oath
कलक्ट्रेट में विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम दिलाई शपथ
रविवार को जिलेभर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर गोष्ठियों और रैलियों का आयोजन कर बड़ी संख्या में पौध रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प सुधीजनों ने लिया। डीएम पुष्पा सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। इसके बाद डीएम ने पर्यावरण जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। बेसिक शिक्षा विभाग के बैंड के साथ स्काउट्स और गाइड्स नारे लगाते हुए आगे बढ़े। रैली में सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, डीआईओएस कमलाकर पांडेय, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, निकहत परवीन, दपिंदर कौर समेत कई विभागों के अधिकारी शामिल रहे। उधर, तहसील सदर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण सम्वर्द्धन विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें तहसीलदार सदर ओेंकार नाथ वर्मा समेत अन्य कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने शपथ ली। 
विज्ञापन


दिनभर चला धरती के श्रृंगार का सिलसिला
 विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे जनपद में गोष्ठियों और पौध रोपित करने का दौर चला। शिक्षण संस्थाओं से लेकर सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संगठनों ने पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए पौध रोपित की। 
विज्ञापन


विधि महाविद्यालय में रोपी गई पौध
स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण समिति की ओर से गोष्ठी के बाद पौध रोपित की गई। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश कुमार मिश्र ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए पौधों के महत्व को समझाया। प्राचार्य डॉ. संजय बरनवाल के नेतृत्व में पवन गुप्ता, अनिरुद्धराम, अमरेंद्र सिंह, प्रमोद कुशवाहा, अजीत यादव, मृदुल शुक्ला आदि ने छात्र सौरभ मिश्रा, ध्रुव सिंह, बिलाल हसन, विपुल वाजपेयी, शिवम गुप्ता, काल्यांश गुप्ता, सचिन गुप्ता, हिना, हुदा, दर्शिता आदि के साथ कॉलेज परिसर में पौध रोपित की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओसीएफ महाप्रबंधक ने रोपी पौध
पर्यावरण दिवस पर ओसीएफ के महाप्रबंधक एन शिवानंद ने फैक्ट्री के आसपास बड़ी संख्या पौध रोपित की। उनके साथ अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ और विंदेश्वर सिंह, संयुक्त महाप्रबंधक डी कुहन समेत अन्य अधिकारियों और जेसीएम, यूनियन, एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पौध रोपित की। 

छावनी परिषद में भी हुआ पौधारोपण
छावनी परिषद में चल रहे योग शिविर में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जेएस सरन, मुख्य अधिशासी अधिकारी सत्यम मोहन, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित आदि ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपित की। पौधारोपण अभियान में मुकेश बाबू रस्तोगी, रमाकांत वाजपेयी, अनमोल अग्निहोत्री, राजेश कुमार, संजय मिश्रा, आनंद गुप्ता, मो. अजराम, अनुराग गुप्ता आदि शामिल रहे। 

केआर मिल की ओर से रोपे गए दो हजार पौधे
जलालाबाद मार्ग पर स्थापित केआर पल्प एंड पेपर मिल के अधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर वृहद पौधारोपण अभियान चलाया। इस अवसर पर निदेशक, प्रबंधक ने कर्मचारियों के सहयोग से फैक्ट्री परिसर और आसपास क्षेत्र में दो हजार पौधे रोपित किए। वरिष्ठ प्रबंधक उत्पादन ने बताया कि बरसात से पहले मिल की ओर से 25 हजार पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


भाजयुमो सदस्यों ने जीआईसी में रोपी पौध
भाजयुमो शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से जीआईसी में गोष्ठी कर पौध रोपित की गई। इस अवसर पर भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह चौहान, डीपी सिंह, अनिल वाजपेयी वाण, पंकेश मिश्र, अनिल मालवीय, अनादि मिश्र, अजीत चौहान, संजय गुप्ता, अंशुल कुमार, दिनेश राजपूत, सतेंद्र पटेल आदि के साथ कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed