फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Olympics

टोक्यो ओलंपिक : अब भी कई स्पर्द्धाओं में पदक की उम्मीद

Sun, 01 Aug 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Olympics
शाहजहांपुर। ओलंपिक में अभी देश को कई स्पर्द्धाओं में पदक की आस है। सबसे ज्यादा उम्मीद जिंदा रखी है महिला खिलाड़ियों ने। अभी तक मिले पदक महिला खिलाड़ियों ने ही जीते हैं। साथ ही आने वाले समय में मेडल की उम्मीद भी सबसे ज्यादा इन्हीं खिलाड़ियों से है। ऐसे में उभरती महिला खिलाड़ियों को उम्मीद है कि ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन आने वाली पीढ़ी को बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन

नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी वैशाली का कहना है कि जिस तरह का प्रदर्शन महिला खिलाड़ियों ने किया है, उससे सभी को प्रेरणा मिल रही है। उम्मीद है कि देश में खेलकूद प्रतियोगिताओं को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

स्टेट फुटबॉल खिलाड़ी छाया ने बताया कि महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन ओलंपिक में बहुत शानदार रहा है। मेडल जीतने के साथ ही खेल के प्रति जो जज्बा दिखा है वह बहुत प्रेरणादायी है। महिलाओं को खेलकूद में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी प्रिया श्रीवास्तव ने कहा कि ओलंपिक में किया गया प्रदर्शन पूरा विश्व देखता है। ऐसे में महिला खिलाड़ियों द्वारा जीते गए पदक बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। उम्मीद है कि अभी कई पदक झोली में आएंगे।

फुटबॉल खिलाड़ी करिश्मा शर्मा ने बताया कि ओलंपिक में खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। देश में अभी खेलों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है। खासतौर पर महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेटियों को प्रेरित करेगा कि वे और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed