फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Olympics

हॉकी में मिली टीम इंडिया को जीत, खुशी से झूमे प्रशंसक

Wed, 28 Jul 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Olympics
शाहजहांपुर। टोक्यो में हो रहे ओलंपिक खेलों में बुधवार को भारत की टीम ने हॉकी का मैच जीत लिया है। इसमें मंडल के खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने भारत की तरफ से गोल दागकर देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। हॉकी के खिलाड़ियों और प्रशंसकों में खुशी की लहर है। उनका कहना है राष्ट्रीय खेल में मिली जीत ज्यादा मायने रखती है। वहीं टीम के खिलाड़ियों को ढेरों बधाई और शुभकामनाएं दी जा रहीं हैं। साथ ही यह उम्मीद की जा रही है कि भारत आने वाले मैचों में और अच्छा प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन

----
हॉकी में नेशनल स्तर पर खेल चुकी जिले की बेटी रुचि वर्मा ने ओलंपिक में भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का राष्ट्रीय खेल हॉकी ही है। ओलंपिक में खेलने गई हॉकी टीम के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जीत मिलना बहुत ही गर्व की बात है।
विज्ञापन

----
स्टेट और नेशनल स्तर पर हॉकी खेलने वाली और वर्तमान में स्पोर्ट्स टीचर वंदना सैनी ने भारतीय टीम की जीत पर देशवासियों को बधाई दी है। उनका कहना है कि हॉकी टीम के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलने गए हैं, लेकिन उनसे पूरे देश की उम्मीदें बंधी हैं। हॉकी में भारतीय टीम की जीत पर सबको गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सीनियर नेशनल हॉकी खिलाड़ी अभिनव सिंह ने ओलंपिक में भारतीय टीम की जीत को लेकर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि खेल में हार-जीत लगी ही रहती है। ओलंपिक में इससे पहले हुए हॉकी मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद मिली जीत ने सभी को गौरवान्वित किया है।

-----
खेल प्रशंसक अनूप कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय खेल हॉकी में भारतीय टीम की विजय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की बदौलत मिली है। इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। सभी खेलों में खिलाड़ी अपना शत-प्रतिशत देने के लिए प्रयासरत रहते हैं। ओलंपिक में और अधिक मेडल आएंगे, इसका पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed