{"_id":"61f850a665800b7b30439b0e","slug":"old-man-death-on-highway-shahjahanpur-news-bly474126917","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई-वे पर बुजुगऱअन की मौत, वाट्सएप के जरिए हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई-वे पर बुजुगऱअन की मौत, वाट्सएप के जरिए हुई पहचान
विज्ञापन
वेदराम का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाई-वे पर रविवार रात दस बजे रोडवेज बस ने 52 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। सोमवार सुबह वाट्सएप ग्रुप पर फोटो वायरल होने पर बुजुर्ग की शिनाख्त वेदराम निवासी बाराखुर्द थाना कलान के रूप में हुई। वह अपनी बेटी की ससुराल बदायूं के बिसौली गया था।
पटना देवकली जहीराबाद ढाबा पुरानी पेट्रोल टंकी के पास रोडवेज बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। मरने वाले के मुंह पर मास्क लगा था। रात में ही खून से लथपथ बुजुर्ग की शिनाख्त कराने का पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आधी रात के बाद क्षेत्र के विभिन्न वाट्सएप ग्रुप पर मृतक के फोटो को भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया। रविवार दोपहर बाद उसकी शिनाख्त ग्राम बाराखुर्द के वेदराम के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पत्नी मिथलेश कुमारी रोते-बिलखते हुए थाने पर पहुंची। शव को देखकर मिथलेश कुमारी विलाप करने लगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बेटी से कहा था-रुक गया तो गेहूं की फसल छुट्टा पशु चर जाएंगे
-बाराखुर्द निवासी वेदराम रविवार सुबह अपनी बेटी रुचि की ससुराल बदायूं के बिसौली गए थे। शाम हो जाने पर बेटी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया था। वेदराम ने गेहूं की तैयार खड़ी फसल के कारण रुकने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बेटी से कहा कि वह रुक गए तो रात में खेत की रखवाली नहीं हो पाएगी और फसल को छुट्टा पशु चर जाएंगे।