फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Officers casually happened housing scam

अफसरों की लापरवाही से फिर हुआ आवासों में घोटाला

Sat, 06 Jun 2015 11:43 PM IST
देवकली/बंडा।
देवकली/बंडा। Updated Sat, 06 Jun 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Officers casually happened housing scam
ब्लाक और बैंक के कुछ कर्मचारियों द्वारा दूसरों के नाम से आवास निकालकर राशि हड़पे जाने के मामले की जांच धीमी गति से चलने के कारण 12 और आवासों की रकम बैंक से निकालकर उसका बंदर-बांट कर लिया गया। घोटाले के नए मामले की शिकायत डीएम से करके जांच तेजी से कराए जाने और दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बंडा क्षेत्र में फर्जी नाम से इंदिरा आवास आवंटित कराकर इस मद में मिलने वाली धनराशि बैंक से निकालकर हड़प करने का खेल चल रहा है। इस मामले की शिकायत गांव धर्मापुर के विपिन मिश्र ने डीएम से की थी। विपिन के अनुसार 11 लोगों के नाम फर्जी आवास निकालकर राशि हड़प कर ली गई है। जांच में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई। जांच बेहद धीमी गति से होने का फायदा उठाते हुए धोखाधड़ी करने वाले गिरोह ने 12 और फर्जी आवास स्वीकृत कराकर बैंकों से धनराशि आहरित कर हड़प ली।
विज्ञापन

विपिन ने फिर से डीएम को पूरे मामले से अवगत कराते हुए सरकारी धन को हड़पने के मामले में कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मंदीप सिंह ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर गांव धर्मापुर के भाजपा नेता सर्वेश शुक्ला तमाम  लोगों के साथ सांसद कृष्णाराज से मिले और पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग की। विपिन का आरोप है कि ठग गिरोह के लोग उसे जान से मार देने की धमकियां दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
समय मिलते ही पूरी होगी जांच
इस समय मनरेगा और तालाब आदि के काम में व्यस्ता की वजह से दिक्कत है। समय मिलते ही जांच पूरी कर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
- अनुज सक्सेना खंड विकास अधिकारी बंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed