फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ocf

बालाकलाबा कैप का भारत सरकार से हुआ पेटेंट

Thu, 06 Feb 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
ocf
शाहजहांपुर। आर्डनेंस कलोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां तैयार होने वाली बालाकलाबा कैप का भारत सरकार ने पेटेंट कराया है। इसके साथ ही भारतीय सेना के लिए 92 हजार कैप तैयार करने का आर्डर दे दिया गया है।
विज्ञापन

विशेष डिजाइन और उच्च गुणवत्ता वाली गहरे हरे रंग वाली बालाकलाबा कैप भारतीय सेना के लिए उपयोगी साबित हो रही है। कैप का डिजाइन फैक्टरी में ही तैयार किया गया है। ओसीएफ के किसी उत्पाद का पहली बार पेटेंट किया गया है। इसकी विशेषता यह है कि यह सेना के जवानों को माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में उपयोगी साबित हो रहा है। ऊंची पहाडिय़ों पर चलने वाली तीखी बर्फीली हवा और तेज धूप से यह कैप जवानों के लिए मददगार साबित होगी। भारत सरकार से पेटेंट होने के बाद निर्माणी में बालाकलाबा कैप को सेना के लिए बनाने में गति तेज कर दी है।
विज्ञापन

फैक्टरी के महाप्रबंधक के पीआरओ अनुराग यादव ने बताया कि पूर्णरूप से शाहजहांपुर में डिजाइन की गई और तैयार की गई कैप के पेटेंट के लिए भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय को भेजा गया था। वहां इसकी गुणवत्ता की जांच की गई और सब कुछ दुरुस्त मिलने पर इसका पेटेंट करते हुए इस वर्ष सेना के लिए 92000 कैप बनाने का आर्डर मिला है। चूंकि स्थानीय ओसीएफ के इतिहास में यह पहला अवसर है कि किसी उत्पाद का भारत सरकार से पेटेंट हुआ है, इसलिए यह जनपद के लिए गर्व की बात है। कैप की डिजाइन का पेटेंट संबंधी प्रमाण पत्र भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय से ओसीएफ को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed