फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   obserer checked polling booth

प्रेक्षक ने पुवायां क्षेत्र में किया बूथों का निरीक्षण

Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
obserer checked polling booth
पुवायां। चुनाव प्रेक्षक डॉ. मीनाक्षी सिंह ने शनिवार को पुवायां क्षेत्र में बूथों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रेक्षक शनिवार दोपहर पुवायां पहुंची और सीओ बीएस वीरकुमार के साथ पुवायां इंटर कॉलेज पहुंची। यहां उन्होंने बूथ का निरीक्षण किया और रैंप सही कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुवायां कसबे में ही सरस्वती शिशु मंदिर के बूथ का निरीक्षण किया और चुनाव संबंधी जानकारी ली।

इसके बाद प्रेक्षक गांव करनापुर स्थित सहकारी चीनी मिल पहुंची और यहां बनने वाले बूथ को देखा। यहां उन्होंने मतदाताओं आदि के बारे में भी जानकारी ली और पिछले चुनाव में मतदान की जानकारी ली। इसके बाद प्रेक्षक जिला मुख्यालय लौट गईं। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, इंस्पेक्टर केबी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed