{"_id":"6148e40f8ebc3ed52e444233","slug":"nsui-protest-shahjahanpur-news-bly460301885","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते एनएसयूआई के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। छात्र-छात्राओं की तमाम समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने जीएफ कॉलेज में प्रदर्शन किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डा. तारिक को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता सोमवार को जीएफ कॉलेज पहुंचे और छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
इस बीच कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तारिक को ज्ञापन देकर सेल्फ फाइनेंस डिपार्टमेंट के हेड और शिक्षक पर छात्रों व उनके अभिभावकों से अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया गया। कहा कि पूरी फीस एक साथ जमा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि जगजाहिर है कि कोरोना काल में अभिभावकों की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है।
कहा कि छात्रों व अभिभावकों के साथ अभद्रता व दुर्व्यवहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बीएड के अंतिम वर्ष की होने वाली परीक्षा का समय बढ़ाने या प्रश्नों की संख्या घटाने, बीएड एडमिशन में मैनेजमेंट कोटे का पारदर्शिता के साथ उपयोग किए जाने, कोरोना नियमों का पालन कराते हुए कक्षाएं लगाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
प्रदर्शन व ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महासचिव रफ उल हसन, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष मिश्रा, अमिल खान, सिकंदर अली, साकिब अली, जितिन शर्मा, उज्ज्वल रस्तोगी, राहुल राठौर, हर्ष गंगवार, अनुराग, राहुल कुमार, वारिस अल्वी, अमन वर्मा, मोनू कुमार, राजेश शर्मा, विकास वर्मा आदि शामिल रहे।