फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Notification issued for the formation of Shahjahanpur Development Authority

UP: शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी, 49 ग्राम पंचायतों को किया गया शामिल

Mon, 17 Feb 2025 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 04:54 PM IST
सार

शाहजहांपुर के विकास प्राधिकरण क्षेत्र में शहर के अलावा 49 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। मंडलायुक्त बरेली सौम्या अग्रवाल प्राधिकरण की अध्यक्ष होंगी।

विज्ञापन
Notification issued for the formation of Shahjahanpur Development Authority
शाहजहांपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने शासन को उपाध्यक्ष और सदस्य नामित करने के निर्देश दिए हैं। प्रमुख सचिव पी गुरु प्रसाद ने पत्र जारी कर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को इस संबंध में जानकारी दी है। अब जल्द ही प्राधिकरण सक्रिय हो जाएगा।  

विज्ञापन


वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने पिछले दिनों अपने गृह जिले को विकास प्राधिकरण बनाने का एलान किया था। छह फरवरी को शाहजहांपुर को प्रदेश का 29वां विकास प्राधिकरण बनाने के लिए आवास विभाग के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। प्रस्ताव के मुताबिक, नए प्राधिकरण क्षेत्र में शहर के अलावा 49 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। मंडलायुक्त बरेली सौम्या अग्रवाल प्राधिकरण की अध्यक्ष होंगी। राज्य सरकार द्वारा उपाध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। आईएएस स्तर के अधिकारी को इस पद पर आसीन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला मजिस्ट्रेट, सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, सचिव वित्त विभाग, मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक, प्रबंधन निदेशक जल निगम, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग, नगर आयुक्त को पदेन सदस्य बनाया गया है। तीन पदेन सदस्य को राज्य सरकार द्वारा नामित किया जाएगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विकास प्राधिकरण के गठन की राज्यपाल ने अधिसूचना जारी कर दी है। उपाध्यक्ष की नियुक्त के साथ ही  यह सक्रिय हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगेगी लगाम 
विकास प्राधिकरण के सक्रिय होने के बाद अवैध कॉलोनियों के निर्माण में लगाम लगेगी। विकास प्राधिकरण से नक्शा पास होने के बाद भी कॉलोनियों का निर्माण सुनियोजित तरीके से होगा। अत्याधुनिक कॉलोनियां विकसित होंगी। इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा। साथ ही भूमाफिया पर लगाम लगेगी। 

अब आम लोग बिना किसी परेशानी के वैध प्लॉट खरीद सकेंगे और अवैध निर्माण से बच सकेंगे। इसके अलावा, इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, सीवरेज, और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी। उपाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद कार्यालय बनाया जाएगा। टीम के गठन के साथ ही शहर को सी से ए श्रेणी में लाने के लिए कवायद शुरू हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed