{"_id":"578fb1874f1c1bd722c4b437","slug":"not-to-receive-tender-form-used-contractors-harvest","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर फार्म न मिलने पर ठेकेदारों ने किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर फार्म न मिलने पर ठेकेदारों ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
लोहिया समग्र ग्रामों में सीसी रोड निर्माण के लिए टेंडर फार्म नहीं मिल पाने पर विकास भवन के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा कार्यालय में वहां के ठेकेदारों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। हालांकि, बाद में वहां के लिपिक ने दोपहर से ठेकेदारों को सूचीबद्ध करके टेंडर फार्म जारी करने शुरू कर दिए। शाम तक करीब 75 निविदा प्रपत्र बिके। टेंडर डालने की अंतिम तिथि बृहस्पतिवार 20 जुलाई निर्धारित की गई है।
चालू वित्त वर्ष में चयनित किए गए लोहिया समग्र ग्रामों में सीसी रोड के निर्माण की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग को दी गई है। एक्सईएन रामचंद्र ने इसके लिए विभाग के पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित करने के लिए बुधवार को टेंडर फार्मों की बिक्री कराने का निर्णय किया। निविदा फार्म लेने के लिए सुबह से आरईएस दफ्तर में जमा होने लगे। उधर, एक्सईएन रामचंद्र पर पीलीभीत का अतिरिक्त प्रभार होने के कारण वे वहां चले गए।
एक्सईएन के वापस नहीं लौट पाने से टेंडर फार्मों की बिक्री भी रुकी रही। इसी बात को लेकर ठेकेदारों एक्सईएन समेत अन्य लिपिकों पर चहेतों को टेंडर फार्म देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर प्रधान लिपिक ने फोन पर एक्सईएन को सारी सिथति बताई। बाद में एक्सईएन के निर्देश पर प्रधान लिपिक ने कार्यालय के लिपिक पवन कुमार मिश्र को बिक्री काउंटर पर बिठाकर निविदा प्रपत्र जारी कराए। लिपिक के अनुसार ठेकेदारों ने पहले टेंडर पाने की होड़ में एक साथ काउंटर पर जमा होकर अनावश्यक हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सभी ठेकेदारों को उनकी मांग के अनुसार निर्धारित मूल्य लेकर फार्म जारी किए गए।