फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   not eligible ration card holder found as sp worker

सपा का कार्यकर्ता निकला  अपात्र राशन कार्ड धारक

Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 27 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
not eligible ration card holder found as sp worker
सपा का कार्यकर्ता निकला  अपात्र राशन कार्ड धारक 
सदर तहसील के अंतर्गत मोहल्ला बिजलीपुरा में कोटेदार संध्या अग्निहोत्री की दुकान पर शनिवार को डीएम आकस्मिक निरीक्षण को पहुंचीं। मौके पर मौजूद एक राशनकार्ड धारक से पूछताछ शुरू की तो उसने अपना नाम आसिफ अली बताया और सपा कार्यकर्ता के तौर पर अपना परिचय दिया। नियमों की कसौटी पर मौके पर उसका सत्यापन किया गया तो वह अपात्र निकला। इस पर उसने सफाई दी कि वह गल्ला उठाकर गरीबों में वितरित कर देता है। डीएम ने कहा कि यह नहीं चलेगा और तुरंत यह नाम पात्रों की सूची से काटते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। यह सुनते ही उसने खुद ही अपना नाम कटवाकर विधिक कार्यवाही के लपेटे में आने से मुक्ति पाई। डीएम ने उसे, पूर्ति विभाग के स्टाफ और कोटेदार तीनों को चेताया कि अपात्रों को किसी भी हालत में राशन न वितरित हो एवं पात्र किसी भी दशा में गल्ला पाने से वंचित ना रहें। 
विज्ञापन

इस दुकान संबंधी काफी शिकायतें मिलती रहने पर शनिवार को डीएम यहां औचक निरीक्षण पर पहुंची थीं। उन्होंने पाया कि यह कोटेदार अपने सभी 318 राशन कार्ड धारकों को गल्ला वितरण कर रही है, जिसमें अनेक अपात्र राशन कार्ड धारक हैं। डीएम के सवाल पर कोटेदार ने बताया कि मृतक आश्रित में वर्ष 2008 में यह कोटा उसे आवंटित हुआ था एवं अभी तक उसी के नाम से चल रहा है। राशन वितरण रजिस्टर चेक करने पर मिला कि 143 राशन कार्ड धारकों को राशन वितरण हो चुका है एवं स्टाक में 13.47 क्विंटल गेहूं और 8.94 क्विंटल चावल बचा है। डीएम ने पूछा कि बीते पांच अगस्त को राशन का उठान किया तो अब तक सभी को खाद्यान्न क्यों नहीं बांटा। इस पर जवाब मिला कि प्रतिदिन दुकान खोलते हैं और जो राशन लेने आते हैं एवं जिनके पास ऑनलाइन रसीद बनी है उन्हीं को राशन देते हैं। डीएम ने पूर्ति कार्यालय के नफीस को निर्देश दिए कि इस दुकान का राशन किन-किन को दिया जा रहा है, इसे वह स्वयं रुक कर चेक करें। महिला कोटेदार को उन्होंने अपात्र कार्डधारकों की सूची बनाकर संबंधित कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed