फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Not celebrate Holi bullion dealer

  होली नहीं मनाएंगे सराफा व्यापारी

Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को पुवायां में सराफा व्यापारियों की बैठक चौराहा बाजार में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने सराफा व्यापारियों पर एक्साइज ड्यूटी लगा दी है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ सराफा व्यापारी कई दिनों से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन कर रहे हैं, इससे छोटे व्यापारियों, कारीगरों के परिवार के सामने भुखमरी की स्थित आ खड़ी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है। व्यापारी अपना उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे और व्यापारी विरोधी रवैए का हर कीमत पर विरोध किया जाता रहेगा। सराफा व्यापारियों ने निर्णय लिया कि इस बार होली का त्योहार नहीं मनाएंगे।  बैठक में पंकज सराफ, रामजी सराफ, शोभित अग्रवाल, अजीत सराफ, अखिल गुप्ता, मोहित गुप्ता, रमेश रस्तोगी, मनोज कुमार, अरूण गुप्ता, नितेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed