{"_id":"622f2a8f227cec30af1c19f1","slug":"northern-railway-mens-union-protest-against-new-pension-by-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी पीकर विरोध: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कहा- तंबाकू जानलेवा है...पर पुरानी पेंशन नहीं तो जिएंगे किसके सहारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीड़ी पीकर विरोध: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने कहा- तंबाकू जानलेवा है...पर पुरानी पेंशन नहीं तो जिएंगे किसके सहारे
Mon, 14 Mar 2022 05:18 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:18 PM IST
सार
नई पेंशन के खिलाफ नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन ने शाहजहांपुर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सदस्यों ने धूम्रपान कर विरोध जताया। कहा कि तंबाकू जानलेवा है लेकिन पुरानी पेंशन ही नहीं होगी तो लंबी उम्र किसके सहारे जिएंगे।
विज्ञापन
पार्सल कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में नई पेंशन के खिलाफ सोमवार को नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के सदस्यों ने धूम्रपान कर अपना विरोध जताया। शाहजहांपुर के शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी के नेतृत्व में नरमू के सभी सदस्य रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। जहां पर सभी ने बीड़ी जलाई और विरोध जताया।
विज्ञापन
शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है। बीड़ी पीने से उम्र कम होती है। जब पुरानी पेंशन ही नहीं तो लंबी उम्र किसके सहारे जिएंगे। इसलिए विरोध दर्ज कराने के लिए सामूहिक रूप से बीड़ी पी रहे हैं, ताकि सरकार हमारी पीड़ा को समझे।
विज्ञापन
इस दौरान शाखा सचिव नरेंद्र त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, सहायक सचिव शिवम सक्सेना, अध्यक्ष रामौतार शर्मा, राजीव, समरदीप, अशरफ, सचिन, केशरी, चंदा, मोहित, गौरव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन