फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   no facility

बदहाली : आवास विकास कॉलोनी में गंदगी के ढेर, सफाई व्यवस्था चौपट

Mon, 18 Oct 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
no facility
शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित आवास विकास परिषद कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर । संवा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी की स्थापना को 18 सालों से भी अधिक समय व्यतीत हो चुका है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं से आज भी यहां के निवासी वंचित हैं। कॉलोनी में सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो चुकी है। सड़कों पर कूड़ा बिखरा पड़ा रहता है। कॉलोनी पांच सेक्टरों में विभाजित की गई है, लेकिन किसी भी सेक्टर में आज तक कोई कूड़ादान नहीं रखवाया गया। रोड किनारे और पार्कों में झाड़ियां उग आईं हैं। इसमें जहरीले कीड़े और सांप दिखते रहते हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद आवास एवं विकास परिषद विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

बरेली मोड़ पर आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ की स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी। यहां एचआईजी, एमआइजी, एलआईजी, ईडब्ल्यूएस, चार तरह के आवास एवं चार तरह के भूखंड लोगों को आवंटित किए गए थे। कॉलोनी में लगभग छह सौ आवास एवं भूखंड हैं जिनमें पांच हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। दो एमआईजी टाइप आवास में आवास एवं विकास परिषद का संपत्ति प्रबंधक कार्यालय एवं सहायक अभियंता कार्यालय संचालित होता है। विभागीय अनदेखी के चलते कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कॉलोनी के सेक्टर पांच में डंपिंग ग्राउंड भी बनाया गया है, लेकिन विभाग की ओर से कूड़ा यहां नहीं डलवाया जाता है।
विज्ञापन

आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ में विभागीय अनदेखी के चलते भयंकर गंदगी व्याप्त है।यहां घरों से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। ना तो कूड़ेदान रखे हैं और ना ही कोई सफाई कर्मी सफाई करने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाकर सिंह
कूड़ा डालने के लिए बने डंपिंग ग्राउंड की कोई उपयोगिता नहीं है। आवास एवं विकास परिषद के सफाई कर्मचारी न तो कूड़ा उसमें डालते हैं और न ही सड़क पर पड़े कूड़े की सफाई की जाती है। विभाग की ओर से बेहद लापरवाही बरती जा रही है। कमल अग्रवाल
कॉलोनी के खाली पड़े प्लाट एवं बाउंड्री के किनारे झाड़ियां काफी बड़ी हो चुकी हैं। इसमें कीट और सांप आसानी से विचरण करते हुए देखे जाते हैं। इनसे लोगों को खतरा बना हुआ है। इन झाड़ियों को नहीं कटवाया जा रहा।
उज्जवल शर्मा
आवास एवं विकास परिषद की ओर से कोई भी सफाई कर्मी यहां सफाई करने नहीं आते हैं। बरसात के मौसम में भारी समस्या होती है। कूड़ा बहकर सड़कों पर आ जाता है। भयंकर दुर्गंध के चलते जीना मुहाल हो गया है।

सुषमा वर्मा
आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ नगर निगम को हस्तांतरित करने के लिए अंतिम चरण में है। परिषद की ओर से वर्ष में दो बार कूड़े एवं नालियों की सफाई का प्राविधान है। डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा सफाई कर्मियों के द्वारा क्यों नहीं डाला जा रहा है, इस संबंध में जानकारी की जाएगी। हर कॉलोनीवासी सेक्टर पांच में बने डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा डालें। वहां से ही कूड़ा उठवा दिया जाएगा।
नवीन कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, आवास एवं विकास परिषद, बरेली मंडल बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed