फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No entry of car and e rickshaw got rid of jam

कार और ई रिक्शा की नो एंट्री से जाम से मिली निजात

Wed, 09 Nov 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
No entry of car and e rickshaw got rid of jam
शाहजहांपुर। दो सप्ताह से जाम से जूझ रहे शहर वालों के लिए मंगलवार को एकल मार्ग व्यवस्था को लागू कर दिया गया। ई-रिक्शा चालकों, कार सवारों को प्रवेश नहीं मिलने पर पहले दिन सिपाहियों, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस से नोकझोंक हुई। इस दौरान लोगों को कुछ दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। लंबा सफर भी तय करना पड़ा। हल्के से जाम से जूझना पड़ा लेकिन पहले की तरह दिक्कत नहीं आई। कई दिनों के बाद लोगों को घंटों जाम से नहीं जूझना पड़ा।
विज्ञापन

मालखाना मोड़ पर रोके वाहन तो हुई तकरार
दोपहर 2.30 बजे एकल व्यवस्था के तहत मालखाना मोड़ के पास बैरियर लगे हुए थे। घंटाघर की तरफ से काफी ई-रिक्शों का आना हो रहा था। तभी कच्चा कटरा की तरफ से ई-रिक्शा चालकों ने प्रवेश करने की कोशिश की। होमगार्ड ने उसे रोक दिया। इसकी वजह से जाम लगने लगा। होमगार्ड ने सख्ती दिखाई। तभी कार सवार ने प्रवेश करना चाहा। उसे भी नहीं जाने दिया। दोनों को जनता कॉलेज की ओर जाने के निर्देश देकर वाहनों को पास कराकर यातायात सुगम बनाया गया।
विज्ञापन

खिरनीबाग चौराहे पर भी उलझे वाहन सवार
दोपहर 2.46 बजे खिरनीबाग चौराहे पर लाइटिंग सिस्टम को रोक दिया गया। चार पहिया वाहन, ई-रिक्शों केे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस, सदर थाने के सिपाही और होमगार्ड लगाए थे। जीआईसी की तरफ से आने वाले कार चालक ने इस्लामिया कॉलेज की ओर जाने का प्रयास किया। सिपाही ने रोक दिया। उसे किनारे कर नियम नहीं मानने पर चालान का प्रयास किया। तभी चालक ने मरीज को नर्सिंग होम ले जाने की बात बताई। तब उसे प्रवेश दिया गया। यहां पर पूरे दिन कई बार कार चालकों के प्रवेश कराने को लेकर नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्डों ने निभाई ड्यूटी, सिपाहियों ने किया आराम
अंटा चौराहे पर खोदा गया गड्ढा काफी बड़ा है। उसमें भरे पानी में मच्छर भी पनपने लगे है। मंगलवार दोपहर 2.56 बजे चौराहे पर पहले की तरह जाम की स्थिति नजर नहीं आई। केरूगंज की ओर से आने वाले कार चालकों को बार-बार ब्रेक पर कदम रखना पड़ गया। इस बीच होमगार्ड मोर्चा संभाले रहे, जबकि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही चौराहे के पास स्थित डॉक्टर की दुकान के अंदर आराम फरमाते नजर आये। इस दौरान होमगार्ड जाम से जूझते रहे।
अंजान चौकी मोड़ पर भी सुधरे हालात
घंटाघर के पास सीवर लाइन की खुदाई के कारण एक दिन पहले भयंकर जाम रहा। मंगलवार को एकल व्यवस्था लागू होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। दोपहर 03.24 बजे घंटाघर की ओर से आने वालों वाहनों का दबाव बढ़ा। साथ ही अंटा की तरफ से वाहन आने लगे तो होमगार्डों ने सख्ती अपनाई। उन्होंने अंटा की तरफ से आने वाले ई-रिक्शों को घंटाघर की ओर नहीं मोड़ा, बल्कि पंप के पास से डिवाइडर से घुमाकर लाने के निर्देश दिए। इससे जाम के हालात नहीं बने।

पहले दिन एकल यातायात व्यवस्था कामयाब रही है। सीवर लाइन की खोदाई का काम पूर्ण होने तक यह लागू रहेगी। प्रयास है कि जाम न लगे और लोगों को राहत मिल सके। - अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed