{"_id":"61aa674942afb85cd63832da","slug":"no-development-shahjahanpur-news-bly46811740","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम में शामिल होने के बाद भी विकास से वंचित नवादा इंदेपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम में शामिल होने के बाद भी विकास से वंचित नवादा इंदेपुर
विज्ञापन
नवादा इंदेपुर में खाली प्लाट में खड़ी झाड़ियां
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम बनने और विस्तार में शामिल होने के बावजूद गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंची है। इनमें नवादा इंदेपुर भी शामिल है। जहां के लोग आज भी ग्रामीण परिवेश में जीने को मजबूर हैं। नवादा इंदेपुर की आबादी करीब 12 हजार है। नगर निगम बनने पर ही इसको शामिल कर लिया था। लगभग दो साल बीतने के बाद मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। ग्राम पंचायत की ओर से यहां जो काम कराए गए थे, वे भी अब अस्तित्व खोने लगे हैं। सबसे बड़ी समस्या सफाई की है। इसका कारण सफाई कर्मियों का न आना है।
सड़कों पर गंदगी रहती है। बरसात होने पर नालियां चोक हो जाती हैं। इसके अलावा खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने की वजह से जलती नहीं हैं और दिन ढलते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। सड़के खस्ताहाल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य मार्ग ही जर्जर होने से आए दिन वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
सफाई कर्मचारी आते ही नहीं है, ऐसे में गली-मोहल्ले गंदगी से पटे रहते हैं। सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने की ही है। गंदगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। - नागेंद्र पांडेय
विज्ञापन
नालियों की सफाई न होने की वजह से बरसात के समय चोक हो जाती हैं और सड़कों पर गंदा पानी भरने से कीचड़ होती है। ऐसे में लोगों को परेेशानी का सामना करना पड़ता है। - अभितोष कुमार
बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। कुछ को ठीक करने के लिए नगर निगम के कर्मचारियों से कहा था, लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात में अंधेरा रहता है। - राहुल वाजपेयी
जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, खाली स्थानों पर झाड़ियां खड़ी हो गई हैं। नालियां बजबजाती रहती हैं। सड़कों की हालत भी ठीक नहीं है। जर्जर होने की वजह से आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। - प्रवीण द्विवेदी