फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No complaint or problem should remain pending for more than three days: Divisional Commissioner

कोई भी शिकायत या समस्या तीन दिन से ज्यादा लंबित न रहे : मंडलायुक्त

Tue, 06 Jan 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
No complaint or problem should remain pending for more than three days: Divisional Commissioner
जलालाबाद में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनते मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी।
जलालाबाद। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में दिन में करीब 1:30 बजे अचानक मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने अनुपस्थित मिले अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम को शासन से पत्राचार करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत अथवा समस्या तीन दिन से ज्यादा लंबित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन

भीषण सर्दी के कारण समाधान दिवस में केवल 13 फरियादी पहुंचे। इनमें सिर्फ एक शिकायत का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि जमीन के चिह्नांकन, पैमाइश और अवैध कब्जे जैसी शिकायतों के आवेदनों का निस्तारण अधिकारी उसी दिन कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गुरगवां निवासी प्रगतिशील किसान चंद्रपाल सिंह की रामपुर बैन गांव की करीब आठ एकड़ जमीन पर विलुप्तप्राय, औषधीय और देशी कलम से तैयार किए गए फलदार वृक्षों वाली मधुबन वाटिका का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000

फरियादियों की बात

पति रमेश दिव्यांग हैं। खेती की जमीन भी नही है। अंत्योदय कार्ड बनवाने के लिए कई बार पूर्ति कार्यालय जा चुकी हूं, लेकिन अब तक कार्ड नही बना और इसका कोई कारण भी नहीं बताया जा रहा।

-प्रतिमा, ततियारी (अल्हागंज)
--
मकान के विवाद में मारपीट की घटना हुई थी। शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंडलायुक्त ने मामले की जांच कर आरोपी को बेदखल करने के निर्देश दिए हैं।

- ललिता देवी, कटेली (जलालाबाद)
--
शिकायतों के समाधान में अधिकारी लापरवाही नहीं करें : डीएम

शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में तहसील भवन में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायत आईं। इनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने शुक्रवार को आयोजित होने वाली ग्राम चौपालों में अपेक्षित सक्रियता न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि चौपाल में जाने वाले अधिकारी जलजीवन मिशन से जुड़े 13 कुशल कारीगरों को अनिवार्य रूप से बुलाएं और उनसे किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त करें।

इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एसडीएम तिलहर सदानंद सरोज, तहसीलदार दीपेंद्र कुमार, सीओ ज्योति यादव, डीडीओ ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed