फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   No amount recovered by the candidates in the name of DEUTZ

प्रत्याशियों से नो ड्यूज के नाम पर वसूली गई रकम

Sat, 21 Nov 2015 11:29 PM IST
खुदागंज।
खुदागंज। Updated Sat, 21 Nov 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
No amount recovered by the candidates in the name of DEUTZ
प्रधानी के नामांकन के पहले दिन सैकड़ों की भीड़ ब्लाक पर उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्याशियों ने नो ड्यूज के नाम पर बीडीओ पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस पर मजिस्ट्रेट ने डीएम को हालात से कराया अवगत। इस दौरान प्रधान पद के 306 और सदस्य पद के 87 नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड मुख्यालय पर प्रधान एवं सदस्य ग्राम पंचायत के नामांकन के प्रथम दिन काफी संख्या में प्रत्याशियों ने दल बल के साथ नामांकन कराया। प्रत्याशियों का कहना था कि खंड विकास अधिकारी राजकुमार वर्मा ने नो ड्यूज के नाम पर सौ रुपये प्रति सदस्य स्वयं वसूले हैं। बीडीओ की हरकत पर प्रत्याशियों ने आपत्ति व्यक्त की, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट राजेश्वर सिंह यादव ने बीडीओ की इस हरकत की सूचना डीएम शुभ्रा सक्सेना को दी। मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट पर डीएम ने मोबाइल पर ही बीडीओ से नाराजगी जताई। वहीं, एक ग्राम पंचायत अधिकारी कई दिन से विकास खंड से गायब होने बाद उसके फर्जी हस्ताक्षरों के नो ड्यूज जारी किए गए हैं। इसकी शिकायत एंटी करप्शन से करने की मांग की है। निर्वाचन अधिकारी डा. केएन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रत्याशी का पर्चा हर संभव प्रयास करूंगा कि खारिज न हो। नामांकन के समय थानाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद भारी फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे।  बीडीओ राजकुमार ने कहा कि मैंने किसी से कोई वसूली नहीं की है। लोगों द्वारा लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed