{"_id":"5d660ee497826850107af40fe6e25706","slug":"new-launching-of-roadways-bus-sewa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूटे मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज की नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूटे मार्गों पर दौड़ेंगी रोडवेज की नई बसें
शाहजहांपुर
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गढ़िया रंगीन और बंडा-खुटार के बीच बसे गांवों के लोगों को सफर के लिए डग्गामार वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रोडवेज से अब तक अछूते रहे ऐसे मार्गों पर निगम की नई नवेली बसें जल्द दौड़ती नजर आएंगी। निगम के प्रबंध निदेशक ने रोडवेज के स्थानीय डिपो को छह नई बसों की सौगात दे दी है। इन बसों को ऐसे मार्गों पर चलाया जाएगा, जहां अभी तक रोडवेज सेवा उपलब्ध नहीं रही।
रोडवेज डिपो के बेड़े में अभी तक 133 बसें शामिल हैं। इनमें 95 निगम की और बाकी 38 अनुबंधित बसों को दौड़ाया जाता रहा। बावजूद इसके पुवायां, पलिया, खुटार, बंडा, गढ़िया रंगीन, मदनापुर, बुधवाना, पूरनपुर आदि मार्गों के लिए बसों की कमी से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। इन मार्गों की सवारियां डग्गामार वाहनों में चढ़ने से रोडवेज को भी चूना लग रहा था।
ऐसे में यात्रियों को सहूलियत देने और महकमे की आमदनी बढ़ाने केलिए निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम बहादुर यादव ने दो माह पहले विभाग से अछूते मार्ग चिन्हित करके 50 नई बसों का प्रस्ताव हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय केमाध्यम से निदेशालय को भेजा था। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार एमडी ने 25 बसों को मंजूरी दे दी है। साथ ही छह नई बसें डिपो को हैंडओवर कराने के साथ अगले सप्ताह तक दो बसें और भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
इन मार्गों पर होगा नई बसों का संचालन
0 शाहजहांपुर-पूरनपुर वाया बंडा
0 शाहजहांपुर-नभीची वाया बंडा
0 बंडा-खुटार के बीच शटल सेवा
0 शाहजहांपुर-सेहरामऊ उत्तरी वाया जोगराजपुर
0 शाहजहांपुर-पूरनपुर वाया खुटार
0 शाहजहांपुर-गढ़िया रंगीन वाया मदनापुर
नई बसों से जन सामान्य को यह मिलेंगे लाभ
0 पीलीभीत जाने को पूरनपुर के लिए मिलेंगी दो बसें
0 रेलवे की पीलीभीत ब्रांच लाइन पर घटेगी निर्भरता
0 बंडा से खुटार जाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा पुवायां
0 मदनापुर के लोगों का मुख्यालय तक सफर होगा आसान
0 गढ़िया रंगीन सेवा से जुड़ेगा ऐतिहासिक स्थल बुधुवाना
नए रूट तय करने का जारी है काम
चूंकि, रोडवेज डिपो को स्वीकृत 25 में से अभी छह बसेें मिल पाई हैं। इसलिए शेष नई बसों के लिए रूट तय करने का काम जारी है। बताया गया कि पुवायां-जेबां, पुवायां-मोहम्मदी, शाहजहांपुर-मुड़िया पवांर, शाहाबाद, जैतीपुर आदि मार्ग इस श्रेणी में विचाराधीन हैं।
यात्रियों की मांग पर तय हो रहे नए रूट
‘नई बसें चलाने के लिए नए रूट तय करने में यात्रियों की मांग का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि नए मार्गों पर पर्याप्त यात्री मिलें जिससे विभाग का लोड फैक्टर मानक के अनुरूप रहे और राजस्व घाटा नहीं हो। नई बसों का संचालन एक-दो दिन में शुरू करा दिया जाएगा।’
-सुशील त्रिवेदी, स्टेशन प्रबंधक, शाहजहांपुर डिपो
बस किराए में मिलेगी 25 प्रतिशत छूट
लोहिया ग्रामीण सेवा के तहत रोडवेज डिपो को मिलीं नई बसों में सफर करने वाले यात्रियों को किराए में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मतलब यह कि ग्रामीण सेवा वाली बसों से पुवायां तक जाने पर कंडक्टर को 26 रुपये के बजाय मात्र 20 रुपये किराया देना होगा। रोडवेज डिपो के अधिकारियों ने बताया मुख्यालय से इस बावत जारी हुए आदेश से संबंधित बसों के रनिंग स्टाफ को अवगत करा दिया गया है।