फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nayab Tehsildar launches inquiry into financial irregularities

नायब तहसीलदार ने शुरू की वित्तीय अनियमितताओं की जांच

Sun, 14 May 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 14 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत में सोलर लाइट सहित कई मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार ने कार्यालय के अभिलेखों के साथ विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बता दें कि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सर्वेश पाल और वार्ड सदस्य विमला मौर्या ने रोजा नगर पंचायत में सफाईकर्मियों की वर्दी, सोलर लाइट आदि में घोटाला होने की शिकायत शासन-प्रशासन से की थी। साथ ही प्रस्ताव रजिस्टर में विकास कार्यों में हेराफेरी सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन

इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सदर संजय कुमार शनिवार को दोपहर अवकाश होने के बाद भी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचेे और दोनों शिकायतकर्ताओं के बयान लिए। बाद में नायब तहसीलदार ने श्मशान भूमि में सोलर लाइट के पैनल, रोडलाइट का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरे मामले में नायब तहसीलदार ने कहा कि आरोपों पर विशेषज्ञों की राय लेना आवश्यक है। जांच में समय लगेगा। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

000 
सारे आरोेप राजनीति से प्रेरित
नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता ने लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने बताया कि पिछले 15 वर्षों से इतना विकास कार्य रोजा में नहीं हुआ, जितना उन्होंने अपने कार्यकाल में कराया। विकास कार्य नियमानुसार और तय मानक पर ही कराए गए हैं। उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद और निराधार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed