फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Navratri will Zestfully the roads will get plenty of water

नवरात्र पर चकाचक रहेंगी सड़कें, मिलेगा भरपूर पानी

Fri, 20 Mar 2015 11:56 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 20 Mar 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
नवरात्र पर व्रत रखकर देवी मंदिरों में माता दुर्गा की पूजा-आराधना करने वाले भक्तों को सफाई और पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह, दोपहर और शाम के वक्त पानी सप्लाई की अवधि बढ़ाने का निर्णय किया गया है। वहीं, नगर पालिका परिषद के सफाई अनुभाग के कर्मचारी शहर में देवी मंदिरों को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर गंदगी समेटने और चूना छिड़काव में भी जुट गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार से आरंभ हो रहे नवरात्र व्रत पूजन को लेकर घरों में सफाई-धुलाई का काम शुक्रवार सुबह से शुरू हो गया। घरों का कूड़ा-करकट सड़कों पर आने से नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी भी भोर होते ही सफाई व्यवस्था में जुट गए। दरअसल, नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए बीते दिन सफाई नायकों को सभी मंदिरों के आसपास विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इसीलिए सफाई अमला सुबह से झाड़ू लेकर सड़कों पर डट गया।
विज्ञापन

दोपहर तक बाबा विश्वनाथ मंदिर, बिसरात घाट के काली मंदिर, हुंडाल खेल के शेरों वाले मंदिर, मंडी में दुर्गा मंदिर आदि स्थानों पर कई दिन से जमा कूड़े के ढेर हटाकर चूूना का छिड़काव करा दिया गया। जलकल अनुभाग के कर्मचारियों को नवरात्र के दौरान सभी ट्यूबवेलों पर मौजूद रहकर पानी की पर्याप्त आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चेयरमैन के अनुसार सुबह, दोपहर और शाम को तीनों पालियों में निर्धारित समय के अतिरिक्त श्रद्धालुओं की मांग के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था में जुटे कर्मचारी
शाहजहांपुर। नवरात्र पर व्रत रखकर देवी मंदिरों में माता दुर्गा की पूजा-आराधना करने वाले भक्तों को सफाई और पानी को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुबह, दोपहर और शाम के वक्त पानी सप्लाई की अवधि बढ़ाने का निर्णय किया गया है। वहीं, नगर पालिका परिषद के सफाई अनुभाग के कर्मचारी शहर में देवी मंदिरों को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर गंदगी समेटने और चूना छिड़काव में भी जुट गए हैं।
शनिवार से आरंभ हो रहे नवरात्र व्रत पूजन को लेकर घरों में सफाई-धुलाई का काम शुक्रवार सुबह से शुरू हो गया। घरों का कूड़ा-करकट सड़कों पर आने से नगरपालिका परिषद के सफाई कर्मचारी भी भोर होते ही सफाई व्यवस्था में जुट गए। दरअसल, नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए बीते दिन सफाई नायकों को सभी मंदिरों के आसपास विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इसीलिए सफाई अमला सुबह से झाड़ू लेकर सड़कों पर डट गया।

दोपहर तक बाबा विश्वनाथ मंदिर, बिसरात घाट के काली मंदिर, हुंडाल खेल के शेरों वाले मंदिर, मंडी में दुर्गा मंदिर आदि स्थानों पर कई दिन से जमा कूड़े के ढेर हटाकर चूूना का छिड़काव करा दिया गया। जलकल अनुभाग के कर्मचारियों को नवरात्र के दौरान सभी ट्यूबवेलों पर मौजूद रहकर पानी की पर्याप्त आपूर्ति जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चेयरमैन के अनुसार सुबह, दोपहर और शाम को तीनों पालियों में निर्धारित समय के अतिरिक्त श्रद्धालुओं की मांग के अनुरूप पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed