फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   navratra

तिकोला में द्रोपदी ने की थी मां काली प्रतिमा की स्थापना

Sat, 05 Oct 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
navratra
जलालाबाद। महाभारत काल में बने मां काली मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैली है। यह अति प्राचीन मंदिर नगर से करीब छह किलोमीटर दूर गांव तिकोला में बहगुल नदी किनारे स्थित है। मान्यता है कि कभी यहां घोर जंगल हुआ करता था, महाभारत के समय अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां काफी समय गुजारा था। उसी दौरान द्रोपदी ने यहां माता काली की मूर्ति बनाकर उनकी घोर तपस्या की थी।
विज्ञापन

बताते हैं कि द्रोपदी की तपस्या से प्रसन्न होकर माता काली ने उन्हें न केवल साक्षात दर्शन दिए, बल्कि इच्छित वर के रूप में उन्हें महाभारत के युद्ध में जीत का आशीर्वाद भी दिया था और अर्जुन को दिव्यास्त्र भी प्रदान किए थे। जब पांडवों ने यहां से प्रस्थान किया, तब उन्होंने मिट्टी का मंदिर बनाकर उसमें मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की थी। कालांतर में मंदिर का स्वरूप बनता बिगड़ता रहा, लेकिन मां काली की मूर्ति जस की तस रही। सैकड़ों वर्ष हो जाने के कारण दीवार में स्थापित यह मूर्ति अब स्पष्ट दिखाई नहीं पड़ती है, परंतु मंदिर भव्य रूप में आज भी मौजूद है।
विज्ञापन

यहां हर साल आषाढ़ महीने में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से पूर्णमासी तक पंद्रह दिन चलने वाली देवी जात मेला के दौरान यहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों आने वाले भक्तों की भारी भीड़ जुटती है। इसके अलावा यहां पूरे साल विभिन्न धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान होते रहते हैं यह मंदिर तिकोला वाली मैया के नाम से ज्यादा प्रख्यात है। माता के इस मंदिर पर कोई पुजारी या महंत नहीं रहता, बल्कि गांव के रहने वाले माली परिवार की बीती कई पीढ़ियां मंदिर में सेवादार के रूप में काम करती चली आ रही हैं। मौजूदा समय यहां नरेश माली माता की सेवा में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घंटा चढ़ाने की है परंपरा
काली मंदिर के सेवादार नरेश माली बताते हैं कि मंदिर में स्थापित मां काली के प्रति आस्था रखने वाले विभिन्न जनपदों और प्रांतों से भक्त आते रहते हैं और मनौती मांगते हैं। मनौती पूरी होने पर माता को घंटा भेंट करने की परंपरा है। महिला भक्तों की माता पर अटूट श्रद्धा के चलते यहां कई तरह के आयोजन पूरे साल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed