{"_id":"616095628ebc3e624e1146ee","slug":"navjot-singh-siddhu-shahjahanpur-news-bly462286659","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरनपुर से खुटार होते हुए लखीमपुर गए नवजोत सिंह सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरनपुर से खुटार होते हुए लखीमपुर गए नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खुटार में नवजोत सिंह सिद्धू। संवाद
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को पूरनपुर से खुटार होते हुए लखीमपुर के रवाना हो गए। इस दौरान खुटार में काफी पुलिस फोर्स तैनात रहा। पूरनपुर स्टेट हाईवे शाहजहांपुर व पीलीभीत सीमा पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू अपने वाहनों के काफिले के साथ खुटार पहुंचे। पुलिस, प्रशासन को इसकी जानकारी पहले ही लग चुकी थी।
इस पर खुटार में खुटार, पुवायां, बंडा, निगोही, कांट, सदर, तिलहर के साथ-साथ पीएसी और रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने शाहजहांपुर पीलीभीत बॉर्डर पर हाईवे को छावनी बना दिया। पूरनपुर रोड पर पीलीभीत जिले की पुलिस भी मौजूद रही और लखीमपुर बॉर्डर पर लखीमपुर की पुलिस मौजूद रही।
नवजोत सिंह सिद्धू के पीलीभीत शाहजहांपुर के बार्डर पर पहुंचने पर एसपी एस. आनंद ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और चेकिंग के बाद सिद्धू से कहा कि काफिले में सिर्फ 11 वाहनों को ही लखीमपुर जाने की अनुमति है और एक वाहन में पांच से अधिक लोग नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस ने 11 वाहनों को आगे के लिए रवाना कर दिया और शेष वाहनों को रोक लिया गया। सिद्धू का काफिला चले जाने के 15 मिनट बाद अन्य वाहनों को रवाना किया गया। नवजोत सिंह सिद्धू से मीडिया के लोगों ने बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कहा कि लखीमपुर में पीड़ित परिवार से मिलने के बाद वापसी में पत्रकारों से बात करेंगे।