{"_id":"636aaf110e4c10566c21ecfb","slug":"nauchandi-late-for-five-hours-due-to-overhead-line-break-passengers-created-ruckus-shahjahanpur-news-bly503241389","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड लाइन टूटने के कारण पांच घंटे देरी से आई नौचंदी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड लाइन टूटने के कारण पांच घंटे देरी से आई नौचंदी एक्सप्रेस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नौचंदी एक्सप्रेस का पैंटू ओवरहेड वॉयर में उलझने से तार टूटकर गिर गया। जिसके चलते तीन घंटे तक अप लाइन पर यातायात बाधित रहा। रोजा से टॉवर वैगन लेकर पहुंचे कर्मचारियों ने लाइन को सही किया। तब ट्रेनें अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ सकी। नौचंदी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटा लेट हो गई। जिस पर यात्रियों ने वहां जमकर हंगामा किया।
14511 नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से निर्धारित समय से चली थी। संडीला रेलवे स्टेशन से गुजरने के बाद अमरपाली दिलावरनगर के बीच रात 12 बजे ट्रेन के इंजन का पैंटू टूट गया। उसमें उलझने से ओवरहेड वायर भी नीचे आ गया। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद गार्ड और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को सूचित किया। कंट्रोल के आदेश पर पीछे से आने वाली ट्रेनों को स्टेशनों पर रोक दिया गया। इधर, रोजा से टॉवर वैगन को रात 12.35 बजे रवाना किया गया। टॉवर वैगन ने वायर को ठीक किया। इसके बाद करीब तीन बजे रेल यातायात को बहाल किया जा सका। ओएचई लाइन टूटने के कारण नौचंदी एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से सुबह छह बजे शाहजहांपुर पहुंची। उसके पीछे आने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस, दानापुर पाटलीपुत्र एक्सप्रेस, सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी देरी से आईं।
नौचंदी के इंतजार में प्लेटफार्म पर ही गुजर गई पूरी रात
पांच घंटे देरी से आई नौचंदी एक्सप्रेस के आने की सही जानकारी शाहजहांपुर स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय से नहीं दी गई। हर बार आधा घंटा विलंब बढ़ा दिया जाता था। इसके चलते रिजर्वेशन कराकर सफर करने वाले यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर गुजारना पड़ी। नाराजगी बढ़ने पर यात्रियों ने हंगामा किया।