फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   national highway

राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा... हालत जर्जर

Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
national highway
शाहजहांपुर में गड्ढों से छलनी कटरा-खुदागंज मार्ग बारिश से रोड पर हुए जलभराव के बीच निकलते वाहन। स - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्टीय राजमार्ग पर स्थित मीरानपुर कटरा कस्बे को खुदागंज ब्लाक मुख्यालय से जोड़ने वाला 16 किलोमीटर लंबा मार्ग गत कई वर्षों से खस्ता हालत में है। यह मार्ग केवल परमिट वाले निजी यात्री वाहनों के संचालन के लिए आरक्षित रहा। इसीलिए जिला मार्ग श्रेणी के इस रोड की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया गया। गत वर्ष कटरा-खुदागंज मार्ग को केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नेशनल हाईवे का दर्जा देकर उसे कटरा-जलालाबाद-बिल्हौर नेशनल हाईवे से जोड़ने का निर्णय किया है। इसके बावजूद सिंगल लेन के इस रास्ते को चौड़ा करके नए सिरे से बनाना तो दूर रहा, उसकी मरम्मत तक शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कमलापुर के आगे गड्ढों से छलनी हुई सड़क
मीरानपुर कटरा का ब्लॉक मुख्यालय खुदागंज होने के कारण लोगों को अपने कामों के लिए खुदागंज जाना पड़ता है, लेकिन दोनों कस्बों के बीच 16 किमी की दूरी में कई स्थानों पर गड्ढे सुगम यातायात में बाधक बन रहे हैं। यह रोड कटरा से कमलापुर के बीच आठ किमी तक गड्ढे पाटकर और बजरी कोलतार का लेपन कर समतल बनाया जा चुका है, लेकिन कमलापुर से आगे हर 50 कदम पर गड्ढे हैं। गत वर्ष क्षेत्रीय विधायक ने खुदागंज से जिला मुख्यालय तक रोडवेज बस सेवा शुरू कराई थी। कोरोना काल मेें यात्रियों का संकट पैदा होने पर क्षेत्रवासियों से यह सुविधा भी छिन गई। मार्ग के दोनों ओर फुटपाथ ऊबड़-खाबड़ हो जाने से दुपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कमलापुर से थोड़ा आगे शारदा नहर की पुलिया के दोनों ओर सड़क की दुर्दशा हो गई है। उससे आगे गांव फतेहपुर के सामने गड्ढों से सड़क का एक हिस्सा गायब हो चुका है।
विज्ञापन

गड्ढों से रोड पर लग रहा जाम, पलट रहे वाहन
खुदागंज। कस्बे को लखनऊ-दिल्ली हाईवे से जोड़ने वाले मीरानपुर कटरा मार्ग के रखरखाव पर ध्यान नहीं दिए जाने से इसके किनारे स्थित कई गांवों के लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। जगह-जगह भारी गड्ढों में वाहन फंसने से आए दिन जाम लग जाता है और वाहन पलटने से लोग घायल हो रहे हैं। यहां से कमलापुर के बीच आठ किमी हिस्से में गड्ढों की भरमार से वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। मार्ग के इस हिस्से में दोनों ओर के फुटपाथ जर्जर और असमतल होने से दो पहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं। गांव अकबरपुर और अकबरिया में भी सड़क की दशा बेहद खराब हो गई है। बुधवार को बुजुर्ग दंपती की साइकिल रोड पर पानी से भरे गड्ढे में जाने पर दोनों उसमें गिर गए। गड्ढों में बारिश का पानी भरा होने से बुजुर्ग यह अंदाजा नहीं लगा सके कि सड़क कहां पर है और गड्ढे कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed