फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Nigam Shahjahanpur Employee burn file

धुआं उठा तो अफसरों को पता चला , नगर निगम कर्मचारी ने जला दीं फाइलें

Wed, 08 Jan 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Shahjahanpur Employee burn file
नगर निगम में कर्मचारी द्वारा चलाए गए कागजात। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय के एक कर्मचारी ने मंगलवार को पुरानी फाइलें और कागजों जला दिए। खास बात यह है कि फाइलों को जलाने की जानकारी निगम अफसरों को नहीं है। पुराने नगर आयुक्त का तबादला हो गया। नए नगर आयुक्त छुट्टी पर हैं। उनकी गैर मौजूदगी में फाइलें जलाए जाने से मामला चर्चा का विषय बना है। फाइलें जलने पर कार्यालय में धुआं भरने पर दूसरे कर्मचारी घबरा गए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे नगर निगम कार्यालय में अचानक धुआं भर गया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी आग लगने की आशंका से घबरा गए। कर्मियों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। वहीं कार्यालय में धुआं देख पहले लोग समझते रहे कि कहीं आग लग गई है। उन्होंने इधर-उधर जाकर देखा तो दाखिल खारिज विभाग के बाहर फाइलें जल रही थीं। इसके बाद तो तरह-तरह की चर्चाएं फैलने लगीं। जलाई गई फाइलें दाखिल-खारिज से संबंधित बताई जा रहीं हैं। हालांकि इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

किसी तरह से कागज जलाए जाने की जानकारी मुझे नहीं है। बिना अनुमति के कोई फाइल जलाने का औचित्य भी नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो इसकी जांच कराई जाएगी। - एसके सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed