{"_id":"5991e4704f1c1bc51e8b458d","slug":"mysterious-fever-killed-two-including-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय बुखार से बालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहस्यमय बुखार से बालक समेत दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरथपुर सहसोबारी के बाद क्षेत्र के आसपास गांवों में भी रहस्यमय बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। रविवार की रात पड़ोसी गांव पूर्वी हरेवा के युवक व जिगनेरा गांव के एक दस वर्षीय बालक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई गांवों में कैंप लगाकर लोगों का चेकअप कर उन्हें दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान कई बीमार जिला अस्पताल रेफर किए गए।
शुक्रवार को मनोरथपुर सहसोबारी गांव के पास ही पूर्वी हरेवा गांव निवासी सत्यपाल के 26 वर्षीय पुत्र रामसागर को तेज बुखार के साथ गर्दन में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। मृतक की अभी तीन साल पहले ही शादी हुई थी। इसी गांव में 35 वर्षीय मुलायम, नेत्रपाल का 14 वर्षीय बेटा रोहित उसकी बहन नीरजा व 60 वर्षीय रामप्यारी बुखार की चपेट में हैं। सोमवार को इस गांव में सीएचसी प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र, डॉ. रुपक गुप्ता टीम समेत गांव पहुंचे और कैंप लगाकर लोगों का चेकअप किया। इस दौरान 18 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित मिले। डॉ. ज्ञानेंद्र ने बताया कि इस गांव के रामसरन के दस साल के लड़के अवधेश को व मनोरथपुर की 40 वर्षीय वीरावती को जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, गांव जिगनेरा निवासी विजपाल के आठ वर्षीय बेटे नितेश को बुखार आने पर शनिवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। गर्दन में सूजन के साथ तेज बुखार था। विजपाल ने बताया कि इलाज के दौरान बुखार कम हुआ, लेकिन गर्दन की सूजन बढ़ती गई। रविवार शाम इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। मृतक नितेश गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था।
0
कई गांव में कैंप लगाकर किया चेकअप
बीमारी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को मनोरथपुर के अलावा हरेवा, टापर, खंडहर, सराय साधौ में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों का चेकअप किया गया। डॉक्टरों के अनुसार चेकअप में साठ से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित मिले, जिनमें बच्चों की तादाद ज्यादा है।
विज्ञापन
मंत्री रीता ने डीएम और
सीएमओ से लिया हाल
शाहजहांपुर।
महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने जिले में भ्रमण के दौरान डीएम नरेंद्र कुमार सिंह व सीएमओ डॉक्टर आरपी रावत से मनोरथपुर सहसोबारी में रहस्यमयी बुखार से हुई बच्चों की मौत व फैली बीमारी के बारे में जानकारी करने के साथ ही उन्हें बीमार लोगों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। साथ ही सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
अजीजपुर गांव पहुंची
स्वास्थ्य विभाग की टीम
निगोही। गांव अजीजपुर में बुखार से मुरारीलाल के पुत्र दीपक सिंह की रविवार को मौत के बाद सोमवार को निगोही व जिला चिकित्सालय से गांव पहुंची टीम ने 104 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान 20 लोगों का रक्त परीक्षण के लिए लेकर स्लाइड तैयार की गई। रोगियों को दवा वितरित की गई और एंटी लार्वा का गांव में छिड़काव किया गया।
बुखार से दीपक के भाई शिवशंकर सहित तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। मृतक दीपक सिंह की बहन रोशनी सहित महेंद्र की पांच वर्षीय पुत्री राधा, तीन वर्षीय पुत्र अनिकेत, एक वर्षीय पुत्र गौतम, 50 वर्षीय सोनपाल, आशीष का 13 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार, 23 वर्षीय गुड्डू, हुलासी की 40 वर्षीय पत्नी राजबेटी व पुत्र करन सहित बच्चे, महिलाएं, पुरुष बुखार की चपेट में हैं। प्रधान आशीष की शिकायत पर निगोही व जिला चिकित्सालय की टीम गांव पहुंचीं । गंभीर रोगी रोशनी व करन को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। सीएमओ के निर्देश पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आरएस गांव अजीजपुर गए और रोगियो का हाल जाना।
000
तिलहर में भी बुखार की चपेट में लोग
तिलहर। नगर क्षेत्र में लगभग एक सप्ताह से बुखार के मरीज देखे जा रहे हैं। यहां अस्पताल पर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बुखार से पीड़ित मरीज प्रतिदिन इलाज करा हे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर नसीमुद्दीन ने बताया कि बुखार के अब तक कोई गंभीर रोगी नहीं पाए गए हैं। तेज बुखार आने के लक्षण जरूर मिले हैं। कुछ मरीजों में मलेरिया के लक्षण बताए जा रहे हैं, जिनका समुचित इलाज अस्पताल से किया जा रहा है। बुखार के रोगियों के लिए भी पर्याप्त दवाई मौजूद है।