फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Muslims do not need to panic with the government

मुस्लिमों को सरकार से घबराने की जरूरत नहीं

Thu, 30 Mar 2017 12:44 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
राईन बागबान काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना की गई। कहा गया कि मुस्लिमों को प्रदेश सरकार से घबराने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष गामा के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अरशद अली राईन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के काम करने का तरीका अलग है। वह पिछली सरकारों से अलग काम कर रहे हैं। योगी के काम करने के तरीके से महिलाओं में भी खुशी है। भाजपा हाईकमान ने शहर विधायक सुरेश खन्ना को कैबिनेट मंत्री बनाकर बड़ा काम किया है, इसके लिए जिले की जनता आभारी रहेगी।
विज्ञापन

  प्रदेश महासचिव डॉ. कमर अली राईन ने कहा कि मुस्लिम समाज को प्रदेश सरकार से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। समाज में जिस वर्ग की जो भी समस्या हो, उसे प्रदेश सरकार तक जरूर पहुंचाया जाए, ताकि उसका समाधान हो सके। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास मुद्दे पर ही चुनी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कमर ने कहा कि प्रदेश सरकार को मुस्लिमों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि समाज की तरक्की में सभी का बराबर का योगदान है। अंत में कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। बैठक में नेमत अली राईन, वसीम राईन, साद अली, हुजैफा, डॉ. नवेद अली, अलीब अली, अनीस, आफताब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed