फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder

बच्चों के सामने कर दी पत्नी की हत्या, रोक नहीं सके परिजन

Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
murder
जैतीपुर के बझेड़ा भगवानपुर में मृतका रुखसाना का बेटा बिलाल जिसके कपड़ों में लगा खून अपनी बहन के स - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। रुखसाना और राशिद के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। मोहल्ले वाले भी आए दिन शोरगुल सुनते रहते थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दोनों में झगड़े का शोरगुल जब मोहल्ले के लोगों ने सुना तो उन्होंने इसे रोजाना की तरह समझा। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि राशिद अपनी बीवी रुखसाना की हत्या कर देगा। बताया जा रहा है कि बच्चों के सामने ही राशिद ने बीवी की हत्या कर दी। घरवाले और मोहल्ले वाले उसे रोकने का साहस नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

रुखसाना और राशिद का निकाह नौ साल पहले हुआ था। राशिद बाहर रहकर मजदूरी करता था। आठ दिन पहले ही घर लौटा था। अन्य दो भाई भी बाहर रहकर मेहनत-मजदूरी करते हैं। तिलहर के सितारगंज मोहल्ले के रहने वाले रुखसाना के भाई नबील के मुताबिक निकाह में उसने लगभग चार लाख रुपये खर्च किए थे।
विज्ञापन

दहेज से रुखसाना का पति राशिद, सास सेगम, ससुर मुन्ने, देवर जाहिद और जावेद, राबिना पत्नी जाहिद संतुष्ट नहीं थे। वे लोग दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग करते थे। नबील के अनुसार जब उसके पिता ने बाइक देने में असमर्थता जताई तो वे लोग उसकी बहन के साथ लाठी-डंडे से पीटने लगे। कहते थे कि उसे मारकर राशिद का दूसरा निकाह करा देंगे। दहेज न देने पर बहन को शुक्रवार की सुबह मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुआ था समझौता
रुखसाना और राशिद में तीन दिन पहले झगड़ा होने पर रुखसाना के परिजन गांव पहुंचे थे। उन्होंने जैतीपुर पुलिस से शिकायत भी की थी। इसके बाद प्रधान के सामने दोनों में समझौता हो गया। राशिद ने मारपीट न करने की बात कही तो रुखसाना के परिजन लौट गए। पुलिस ने भी पति-पत्नी का आपसी विवाद मानकर सुलह-समझौता ही बेहतर समझा।
बच्चों के सामने मार दिया मां को
रुखसाना और राशिद के तीन बच्चे निशा (सात), मंतिशा (पांच) और एक साल का मासूम बिलाल हैं। झगड़ा होने पर बच्चे जाग गए थे। उन्हीं के सामने ही राशिद ने रुखसाना पर फरसे से ताबड़तोड़ वार किए। लहूलुहान होकर रुखसाना वहीं पर गिर गई। इसके बाद राशिद फरसा फेंककर भाग गया। सास और अन्य घरवालों ने रुखसाना को चारपाई पर लिटा दिया। बच्चे मां के पास बिलखते रहे। मासूम बिलाल के कपड़ों पर भी रुखसाना का खून लग गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त सास और ससुर भी घर में थे, लेकिन राशिद को कोई रोक नहीं पाया। राशिद के घर की बाउंड्री करीब तीन फुट की है। मोहल्ले वाले भी रुखसाना को बचाने का साहस नहीं कर सके।
घंटों तड़पती रही रुखसाना
हमले के बाद रुखसाना लगभग तीन घंटे तक घर में घायल अवस्था में तड़पती रही, लेकिन उसे मेडिकल मदद नहीं मिली। घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई, लेकिन किसी ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था नहीं की। काफी देर तक पुलिस को सूचना भी नहीं दी गई। सास सेगम बहू को घर में घायल अवस्था में छोड़कर गांव में लोगों को बताती घूम रही थी कि उसकी बहू को लड़के ने मार कर घायल कर दिया है।

108 एंबुलेंस सेवा नहीं आई काम
सूचना मिलने पर गांव का एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा तो उसने हेल्पलाइन 108 पर फोन कर एंबुलेंस भेजने के लिए कहा। पहले एंबुलेंस खुदागंज से संपर्क किया, जिसने दूरी का हवाला देकर जैतीपुर से एंबुलेंस बुलाने की बात कह दी। कंट्रोल रूम में फिर से फोन करने पर जैतीपुर से संपर्क किया। एंबुलेंस चालक ने चचोरा गांव में होने की बात कहते हुए कहा कि उसे पहुंचने में दो घंटे लग जाएंगे। इलाज के इंतजार में सुबह करीब पौने आठ बजे रुखसाना ने दम तोड़ दिया। बाद में पुलिस ने महिला को किसी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed