{"_id":"6175b3b2c166467da651d37d","slug":"murder-shahjahanpur-news-bly464020294","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट व्यापारी के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट व्यापारी के दो हत्यारोपी गिरफ्तार, जेल गए
विज्ञापन
शाहजहांपुर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शहर के एक होटल में शनिवार शाम मामूली विवाद होने पर सीमेंट व्यापारी मनीष कपूर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मनीष की हत्या करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान हत्यारोपी रूबल यादव ने बताया कि शनिवार शाम करीब आठ बजे वह अपने साथी मोहब्बत अली के साथ केरूगंज मंडी स्थित ओमी होटल पर खाना खाने गया था। वहां बैठकर दोनों ने शराब पी और खाना गया। रात में करीब नौ बजे दोनों दोस्त होटल से बाहर निकल रहे थे। तभी उसे वहां मौजूद सीमेंट व्यवसायी मनीष कपूर और दिनेश ने टोक दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद बढ़ने पर रूबल ने तमंचा निकाल लिया और डराने के लिए हवाई फायर किया। इसके बाद वह स्कूटी पर वहां से जाने लगे। तभी उन्हें मनीष ने पकड़ने का प्रयास किया।
उसे पीछे आते देख मोहब्बत अली चिल्लाया कि गोली मार दो वरना पकड़े जाएंगे। तभी रूबल ने तमंचा निकालकर मनीष के गोली मार दी। इसके बाद दोनों दोस्त स्कूटी पर मौके से भाग गए। पकड़े जाने के डर से रात भर दोनों शहर के बाहर रहे। उनके पास रुपये नहीं थे।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब छह बजे दोनों रूबल के घर रुपये लेने पहुंचे, जिससे शहर से बाहर जा सकें। तभी हनुमत धाम के पास नए पुल पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक हत्यारोपियों के पास एक तमंचा व एक कारतूस मिला है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
एसपी एस आनंद ने बताया कि मृतक के भाई रवि कपूर की तहरीर पर चौक कोतवाली में रूबल यादव पुत्र फूल सिंह यादव निवासी मोहल्ला बिसरात और मोहब्बत अली निवासी मोहल्ला तारीन बहादुरगंज थाना सदर बाजार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रूबल यादव के खिलाफ मारपीट के दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वारदात दबंगई दिखाने के लिए की गई। मोहब्बत अली रूबल के साथ था।