{"_id":"6171bd113ed0ce7b7d0d4cd3","slug":"murder-shahjahanpur-news-bly463689184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित की हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कांट थाना पुलिस की गिरफ्त में हत्या के तीन आरोपी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सोमवार की शाम थाना कांट क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी मानसिक मंदित युवक की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक रायफल भी बरामद हुई है। गिरफ्तार मुन्ना सिंह पर गंभीर धाराओं में 93 मुकदमे दर्ज हैं।
कांट थाना क्षेत्र के गांव खमरिया निवासी बादशाह (40) मानसिक मंदित थे। सोमवारशाम बादशाह अपने मकान के बाहर खड़े थे। उसी समय थाना तिलहर क्षेत्र के गांव कल्यानपुर बंथरा निवासी मुन्ना सिंह उर्फ दिनेशपाल अपने साथी अंकित जाटव और पप्पू सिंह उर्फ डुम्मी के साथ चार पहिया वाहन से खमरिया गांव पहुंचा। पुलिस के अनुसार आरोपी मुन्ना सिंह मानसिक मंदित बादशाह के मकान के पास रुककर किसी परिचित के पास बैठकर बात करने लगा था। तभी वहां बादशाह भी पहुंच गए। उनके खड़े होने का मुन्ना सिंह ने ऐतराज जताया और जाने के लिए कहा। बादशाह ने जाने से इनकार कर दिया था। इसी से शुरू हुए विवाद के बाद आरोपियों ने बादशाह पर फायर कर दिया, लेकिन बादशाह के गोली नहीं लगी। इसके बाद बादशाह भागते हुए अपने मकान में गए। तभी मुन्ना और उसके दोनों साथियों ने मकान में जाकर बादशाह को गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि उस समय यह तय कर पाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था कि बादशाह की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।
बृहस्पतिवार करीब डेढ़ बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थाना तिलहर क्षेत्र के गुलौला खेड़ा मार्ग छोटी नहर पटरी गांव नवादा रूद्रपुर से आरोपी मुन्ना सिंह उर्फ दिनेशपाल सिंह निवासी कल्यानपुर बंथरा गांव थाना तिलहर, अंकित जाटव निवासी पंडित नंगला थाना कटघर जिला मुरादाबाद और पप्पू सिंह उर्फ डुम्मी निवासी गांव नंगला हाजी थाना तिलहर को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक रायफल, नौ जिंदा और तीन खोखा कारतूस और एक चार पहिया वाहन बरामद किया है। एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।