फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder

मुखबिरी के शक में युवक को पीटकर मार डाला

Fri, 20 Aug 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
murder
शाहजहांपुर। शराब के अवैध धंधे की मुखबिरी के शक में बृहस्पतिवार को कलान इलाके के खमरिया गांव के सुनीत कश्यप की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। उसे बचाने पहुंचे भाई को भी हमलावरों ने जमकर पीट। इस मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके छह पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के जहानाबाद खमरिया गांव निवासी सुनीत कश्यप (35) बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे गांव के बाहर खेत पर पड़ी झोपड़ी में बैठे थे। तभी वहां उसी गांव के रहने वाले रामलड़ैते और उसका पुत्र दयाराम, पृथ्वीराज, मनीराम, कमलेश, अखिलेश व कुंअरसेन पहुंच गए और गालियां देने लगे। सुनीत ने इसका विरोध किया तो सभी ने लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सुनीत को पिटता देख उस जोधा (42) ने मौके पर पहुंचकर बचाने की कोशिश की। तभी हमलावरों ने उसे भी जमकर पीटा। दोनों भाइयों को बुरी तरह पीटने के बाद हमलावर मौके से चले गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर कलान थाने से पुलिस मौके पर जा पहुंची। इसके बाद दोनों भाइयों को सीएचसी ले जाया गया। जहां सुनीत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं जोधा को हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी एस आनंद व एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने मौका मुआयना किया। उनके निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के घर में दबिश भी दी, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीत के बड़े भाई संतराम ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी रामलड़ैते के घर अवैध शराब बनने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी थी। रामलड़ैते को शक था कि पुलिस ने दबिश सुनीत की मुखबिरी पर दी थी। इसी को लेकर रामलड़ैते और उसके बेटे रंजिश मानने लगे थे। एसपी एस आनंद ने बताया कि तीन थानों की पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed