फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder

35 सौ रुपये का था लेनदेन, महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

Sat, 13 Mar 2021 07:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
murder
शाहजहांपुर। कलान इलाके में शुक्रवार शाम एक महिला की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्यारोपियों में महिला का चचिया ससुर और उसका साथी शामिल हैं, जिनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। महिला व उसके चचिया ससुर के बीच 35 सौ रुपये को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्यारोपी चचिया ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह खूनी वारदात शुक्रवार शाम करीब चार बजे की है। थाना कलान क्षेत्र के ग्राम चरनोख निवासी राम खिलाड़ी गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। चाचा नंदराम पर रामखिलाड़ी की पत्नी गीता के 35 सौ रुपये उधार थे। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम रामखिलाड़ी दुकान का सामान खरीदने को बाजार गए थे। उनकी पत्नी गीता (30) घर में अकेली थी। आरोप है कि तभी चाचा नंदराम अपने साथी जबर सिंह के साथ रामखिलाड़ी के घर पहुंचे। उनसे गीता ने अपने उधार के रुपये मांग लिए, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर गीता ने जबरन नंदराम का मोबाइल छीन लिया। इस पर गुस्साए नंदराम और उसके साथी ने गीता पर हमला कर चाकू से गोद डाला, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़ोसी की सूचना पर घटना के करीब दो घंटे बाद गीता के मायके वाले मौके पर जा पहुंचे। शुक्रवार सारी रात मृतका के मायके और ससुराल वाले घर में मौजूद रहकर एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। शनिवार सुबह मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतका के पति रामखिलाड़ी की तहरीर पर आरोपी नंदराम व जबर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी नंदराम को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के साथ घर के अंदर पूरी रात रहे दोनों पक्ष
गीता की हत्या शुक्रवार शाम करीब चार बजे कर दी गई थी। मगर किसी ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। ग्रामीणों की सूचना पर रात करीब में करीब नौ बजे गीता के मायके वाले भी पहुंच गए। इसके बाद भी पुलिस के पास जाने के बजाय दोनों पक्ष आपस में झगड़ा करते हुए एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे। दरअसल मायके गीता के पति से हत्यारोपियों के नाम पूछते रहे। उन्होंने नहीं बताया तो शनिवार सुबह पुलिस को सूचना दी गई।
आखिर घटना को क्यों छिपाए रहे घरवाले
भाई गोविंद ने बताया कि गीता के पूरे शरीर पर चाकू से गोदने के निशान थे। आरोप है कि राम खिलाड़ी ने घर पहुंचने के बाद भी घटना की जानकारी मायके वालों और पुलिस को नहीं दी। घरवाले वारदात को क्यों छिपाए रहे यह कोई नहीं समझ पा रहा है।
ग्रामीण भी नहीं खोल रहे जुबान
राम खिलाड़ी के घर के आसपास कई घर हैं। चाकू से हमला करने पर गीता चीखी होगी। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और हाथापाई भी हुई थी। मगर आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने गीता की चीखें नहीं सुनी। न ही कोई कुछ बोलने को तैयार हैं।

35 सौ रुपये के लेनदेन को लेकर महिला की हत्या की गई है। पति की तहरीर पर नंदराम और जबर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी नंदराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। - एस आनंद, एसपी शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed