फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder

गोपालपुर ठिठौरा में युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 12 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 12 Dec 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
murder
सीताराम मूल रूप से राजूपुर गांव के रहने वाले हैं। गोपालपुर ठिठौरा में उनकी बेटी ब्याही है, दामाद रामनिवास की गांव में धान की मशीन (पॉलिशर) है। सीताराम इसी पॉलिशर पर बृहस्पतिवार शाम को जाकर बैठ गए थे। रामनिवास के पॉलिशर के सामने ही उसके चाचा रामचंद्र का पॉलिशर है। पुलिस के अनुसार रात करीब पौने आठ बजे रामचंद्र नशे की हालत में सीताराम के पास पहुंचा और गालियां देने लगा। ऐतराज करने पर रामचंद्र भिड़ गया और तमंचा निकाल लिया। यह देखकर सीताराम का बेटा भूरे बचाने के लिए सामने आ गया और तमंचे से चलाई गई गोली उसके पेट में लग गई।
विज्ञापन

झगड़ा होता देखकर रामचंद्र के तीन बेटे अरुण कुमार उर्फ बबलू, अमित उर्फ छोटू और सुमित उर्फ ननकू धारदार हथियार लेकर आ गए और सीताराम के सिर पर वार कर दिया। घटना की सूचना पर वहां पहुंची पुलिस भूरे और सीताराम को सीएचसी लेकर आई। वहां भूरे को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि सीताराम को भर्ती कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया रामचंद्र और उसके तीनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। वे चारों घटना के बाद फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed