{"_id":"6116d7b08ebc3edfae35401e","slug":"murder-crime-shahjahanpur-news-bly456364662","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा में जमीन के विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, शव गन्ने के खेत में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा में जमीन के विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, शव गन्ने के खेत में फेंका
विज्ञापन
गांव रामपुर हीरा निवासी हरिश्चंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार शाम से लापता एक बुजुर्ग का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बुजुर्ग की गला काटकर हत्या की गई है। वृद्ध के पुत्र ने दो तहेरे भाइयों पर जमीन के विवाद में पिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बंडा क्षेत्र के गांव रामपुर हीरा निवासी 66 वर्षीय हरिश्चंद्र बृहस्पतिवार शाम पांच बजे खेत पर जाने की बात कह कर निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पुत्र विनोद कुमार ने परिवार के लोगों के साथ उनकी तलाश शुरू की। परिवार के लोग रातभर तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार सुबह गन्ने के खेतों में तलाश शुरू हुई तो हरिश्चंद्र का खून से लथपथ शव भतीजे हरद्वारी लाल के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उनकी गला काट कर हत्या की गई थी। मौके पर एक चाकू भी पड़ा मिला है।
वृद्ध का शव मिलने की जानकारी पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी एस. आनंद और एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने मौके पर पहुंचकर परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी ने आरोपियों को जल्द पकड़कर जेल भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हरिश्चंद्र के पुत्र विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता 12 अगस्त से लापता थे। 13 अगस्त को सुबह उनका शव तहेरे भाई हरद्वारी लाल के खेत में मिला है। जमीन के विवाद के चलते उनके पिता की हत्या हरद्वारी और वीरपाल ने की है। हरद्वारी और वीरपाल विनोद कुमार के सगे तहेरे भाई हैं। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हरिश्चंद्र की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी मुन्नी देवी, पुत्र विनोद कुमार, लक्ष्मण और दोनों पुत्र वधुओं का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ पुवायां बीएस वीर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।