{"_id":"5dea5f968ebc3e1c147dca3d","slug":"murdar-shahjahanpur-news-bly3869535198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार हत्याकांड: शूटरों की तलाश में पुलिस ने खंगाला होटलों का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार हत्याकांड: शूटरों की तलाश में पुलिस ने खंगाला होटलों का रिकार्ड
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ठेकेदार राकेश हत्याकांड में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस की कई टीमें अन्य जिलों के साथ शहर में छानबीन कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी ऐसा नहीं लगा है, जिससे वह हत्यारों तक पहुंच सके। ठेकेदार के परिवार ने भी किसी पर शक जाहिर नहीं किया है इसलिए घटना का खुलासा पुलिस के लिए और चुनौतीपूर्ण बन गया है। अब पुलिस की नजरें होटल में ठहरने वाले लोगों पर टिक गई हैं। पुलिस हत्याकांड से पहले दस दिन तक होटलों में ठहरने वाले लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। ताकि उनकी फोटो आईडी का स्केच से मिलान कराया जा सके। इसके साथ ही शक के दायरे में आए राकेश के कुछ करीबियों पर भी पुलिस नजर रख रही है। हालांकि पुलिस शूटरों की गिरफ्तारी से पहले इन पर हाथ नहीं डालना चाहती।
पुलिस का मानना है कि भले ही हत्यारों की संख्या तीन बताई गई है, लेकिन इस घटना में पांच-छह लोग शामिल रहे होंगे। राकेश के घर से निकलते ही शूटरों को सूचना दी गई होगी और वह राकेश के पहुंचने से पहले मौके पर पहुंच गए होंगे। इस काम को करने के लिए कई दिन पहले से रेकी की गई होगी। चूंकि शूटर बाहर के थे, इसलिए कहीं न कहीं शहर में जरूर ठहरे होंगे इसलिए पुलिस ने शूटरों की तलाश में होटलों में ठहरने वालों की आईडी खंगालनी शुरू कर दी है। होटल मैनेजर से लेकर कर्मचारियों तक को शूटर का स्केच दिखाया जा रहा है ताकि पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि परिवारवाले किसी से खुली रंजिश नहीं बता नहीं रहे हैं और हाल-फिलहाल में इस परिवार का किसी से कोई विवाद भी सामने नहीं आया है इसलिए घटना का खुलासा चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया। उससे जाहिर है कि कोई करीबी है, जिसने हत्या का पूरा षड्यंत्र रचा और बाहर से शूटरों को बुलाकर राकेश की हत्या करवा दी। पुलिस ने संदेह के घेरे में आए करीबियों पर नजर रखनी शुरू कर दी है।
जेल पहुंचकर फिर खंगाला अपराधियों का रिकॉर्ड
पुलिस टीम ने शुक्रवार को फिर जिला कारागार पहुंचकर पुराने शातिर अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला ताकि कुछ सफलता मिल सके। हालांकि पुलिस खुद को घटना के खुलासे के करीब बता रही है।
विज्ञापन
अभी कुछ क्लू के आधार पर पुलिस की टीमें लगीं हुईं हैं। कुछ संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। मकसद शूटर की पहचान होने के साथ ही उसकी गिरफ्तारी है। पुलिस की टीम सफलता की ओर बढ़ रही है। - दिनेश त्रिपाठी, एएसपी सिटी
होटलों में ठहरने वाले लोगों की आईडी चेक की जा रही है। ताकि कुछ सुराग लग सके। उम्मीद है कि जल्द ही शूटर गिरफ्त में होंगे। - किरनपाल सिंह, इंस्पेक्टर सदर कोतवाली