फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murdar

पीडब्यलूडी कार्यालय में दिनदहाड़े ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सुरक्षा गार्ड घायल

Mon, 02 Dec 2019 08:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
murdar
शाहजहांपुर। पीडब्ल्यूडी कार्यालय में सोमवार को दिनदहाड़े ‘ए’ क्लास के ठेकेदार राकेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ताबड़तोड़ फायरिंग में ठेकेदार का निजी सुरक्षा गार्ड गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। वारदात के पीछे ठेके को लेकर विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने ही डीएम इंद्र विक्रम सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कई ठेकेदारों और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

वारदात सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में ऑफिसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय में हुई। इसी रोड पर डीएम और एसपी समेत कई अधिकारियों के आवास हैं। ठेकेदार राकेश यादव पीडब्ल्यूडी कार्यालय अपने निजी गनर सोनू जायसवाल और ड्राइवर शादाब के साथ पहुंचे थे। कार से उतरने के बाद वह सीधे कार्यालय के अंदर गए। फिर कुछ देर बाद बाहर निकलकर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के मेन गेट के सामने पहुंचे। तभी दो लोगों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दीं। गोली लगने से ठेकेदार राकेश और गनर सोनू गंभीर घायल होकर गिर पड़े। चालक शादाब घायल राकेश और सोनू को कार में डालकर एक निजी अस्पताल ले गया, मगर सिर और सीने में गोली लगने से ठेकेदार राकेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। गनर सोनू का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शाम को डीआईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

परिजन किसी पर शक नहीं जता रहे हैं। घटना के खुलासे को पुलिस की तीन टीमों के साथ ही क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है। मौके पर मौजूद ठेकेदार और कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - राजेश पांडेय, डीआईजी बरेली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed