{"_id":"579df2ad4f1c1bda762b89cf","slug":"munshi-premchand-jubilee-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाई मुंशी प्रेमचंद की जयंती
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 01 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायस्थ महासभा की ओर से रविवार को कहानी सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। गांधी भवन सभागार में आयोजित जयंती समारोह मेें बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शक दीर्घा को मंत्रमुग्ध कर दिया। बरेली कैंट के विधायक डॉ. अरुण सक्सेना ने मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित कररने के साथ महासभा की स्मारिका कायस्थ पुष्प के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. अरुण सक्सेना ने संख्या बल के अनुपात में कायस्थ समाज की भागीदारी बढ़ाए जाने की आवश्यकता बताई। उन्हाेंने कहा कि कभी विधानसभा में कायस्थ समाज के 50 विधायक होते थे, जिनकी संख्या अब घटकर केवल पांच रह गई है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के लोग दूसरों को चुनाव लड़ाते हैं, लेकिन खुद उम्मीदवार नहीं बनते जो कि ठीक नहीं है।
महासभा के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि सभी चित्रांशों को एकजुट होकर अपपनी एकता का परिचय देना होगा। महामंत्री महेश सक्सेना ने कायस्थ समाज के बच्चों को मुंशी प्रेमचंद के साहित्य से प्रेरणा लेते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अग्र्रणी रहने के साथ व्यवसाय और ठेकेदारी में प्रतिभा का हुननर दिखाने की सीख दी। राजीव सक्सेना ने कायस्थ समाज की मजबूती के लिए राजनीति में आने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
प्रारंभ में मुख्य अतिथि डॉ. सक्सेना के साथ सीओ सिटी अवनेश्वर चंद्र श्रीवास्तव, जमनालाल बजाज पुरस्कार विजेता रमेश भइया व विमला बहन, जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन कमला निवास शास्त्री, बीपी सक्सेना आदि ने दीप प्रज्जववलित कर भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया। छात्रा अनन्या श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त की स्तुति पर नृत्य प्रस्तुत किया। साईं शिक्षायतन के बच्चों नवल, उदय, मानव, शिवांश आदि ने अंजना सक्सेना और संतोषी के निर्देशन में मुंशी प्रेमचंद की कालजयी कहानी पूस की रात का नाट्य मंचन पेश कर वाहवाही लूटी।
इसी कड़ी में बच्चों ने श्रावण मास के उपलक्ष में भगवान शंकर का तांडव नृत्य और झांकी प्रस्तुत करके तालियां बटोरीं। प्रीति सक्सेना, शशांक शेखर, नवनीत रंजन आदि के संचालन में हुए कार्यक्रम में मंजुला सक्सेना, प्रभा सिन्हा, अर्पित श्रीवास्तव, अनमोल सक्सेना, अमित जौहरी, ध्रुव सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
000000000000000000000000000
इन सभी प्रतिभाओं को किया अलंकृत
महासभा की ओर से हाईस्कूल से एमए तक विभिन्न परीक्षाओं में श्रेष्ठता सिद्ध करने वाले छात्र-छात्राओं अदिति, अमृत, बेबी, दीपांशु, झलक, हष्रित, अनुभव, ईशान, सूचिता, आकांक्षा, आयुष, कार्तिका, आंशिक, तिशा, पूजा, शिवा, स्रष्टि, कनक, अंजली, अरुणिमा आदि को पप्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
000000000000000000000000000000
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीक्षा ने बाजी मारी
चित्रांश महासभा की ओर से विष्णु बाल विवद्या मंदिर में प्रेमचंद जयंती धूमधाम से मनाई गई। महासभा के जिलाध्यक्ष टीएन श्रीवास्तव ने दीप जलाकर मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। गरेष्ठी में जिलाध्यक्ष श्रीवास्तव समेत वीके अस्थाना, गोपाल सक्सेना, मिथिलेश नंदिनी आदि ने प्रेमचंद की कहानियों को देशकाल की समय सीमा से परे बताते हुए कहा कि उनकी रचनाएं सभ्य समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। इस अवसर पर हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम, पूजा द्वितीय और पिंकी तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में चेतन, ऋतिक, आशी आदि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
00000000000000000000000000000000
प्रेमचंद और मो. रफी को रंगकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
दृष्यालय नाट्य मंच के कलाकारों ने गोष्ठी करके साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद और महान गायक मो. रफी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। कवि एवं संगीतकार दिनेश कुमार नजर ने दोनों विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि साहित्य और संगीत का सदियों से अटूट रिश्ता रहा है। दृश्यालय के निर्देशक जितेंद्र कुमार राणा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में आदित्य कुमार, शिवम शुक्ला, अभय सिंह, धर्मवीर, मनोज कुमार, शोभित, मुकेश मानव, कुलदीप, छत्रपाल, गुल मोहम्मद आदि शामिल रहे।