{"_id":"614cd85c8ebc3efabd0c0e9d","slug":"mud-on-the-road-shahjahanpur-news-bly4606427120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी कई मोहल्लों में हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी कई मोहल्लों में हालत खराब
विज्ञापन
बंडा के मोहल्ला ब्रजपाल नगर में भरा पानी
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद भी बंडा में कई जगहों पर हालत बेहद खराब हैं। लोगों को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद कस्बे में विकास कार्य तो शुरू हुए, लेकिन कई मोहल्लों की हालत अब भी पहले जैसी है। बाबा चरनदास कॉलोनी के घरों के पानी की निकास नहीं होने के कारण रास्ते में कई स्थानों पर कीचड़ और गंदा पानी भरा हुआ है। नई बाजार से बंडा पूरनपुर नेशनल हाईवे को जाने वाले संपर्क मार्ग पर काफी दिनों से कीचड़ है। इस रास्ते से कृष्णानंद स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का भी आना-जाना होता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मोहल्ला रामनगर, गायत्री नगर, मुरादपुर, पटेल नगर, ताजपुर, धर्मापुर और बृजपाल नगर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और नालियां कीचड़ से भरी हुई हैं। इन मोहल्लों में भी कई रास्तों पर इतना जलभराव है कि रास्ते तालाब जैसे लगने लगे हैं। आरोप है कि कुछ मोहल्लों में विकास कार्य हो रहे हैं, जबकि कुछ मोहल्लों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रोजना कीचड़ से निकलना पड़ता है। पानी का निकास न होने से गंदा पानी रास्ते में ही भरता रहता है। चरनदास कॉलोनी में कोई विकास कार्य शुरू नहीं कराया गया है। लोग बेहद परेशान हैं।
बंटी, चरनदास कॉलोनी बंडा
मोहल्ले में अभी तक कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है। पानी का विकास न होने से मुख्य मार्ग पर कीचड़ है। बरसात में निकलना मुश्किल हो जाता है। मोहल्ले में सफाई भी नहीं की जाती है।
सुनील कुमार, मोहल्ला बृजपाल नगर बंडा
बंडा पहले ग्रामसभा था। अब नगर पंचायत होने के बाद बंडा में विकास कार्य हो रहे हैं। कहीं पर कोई समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा।
सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां