फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MTech student also appeared for constable recruitment exam in Shahjahanpur

UP Police Exam 2024: शाहजहांपुर में एमटेक की छात्रा ने भी दी सिपाही भर्ती परीक्षा, कहा- सरकारी नौकरी जरूरी

Fri, 30 Aug 2024 02:07 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Aug 2024 02:07 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सिपाही भर्ती परीक्षा 12 केंद्रों पर कराई जा रही है। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। यूपी पुलिस का सिपाही बनने के लिए एमटेक की छात्रा ने भी परीक्षा दी। 

विज्ञापन
MTech student also appeared for constable recruitment exam in Shahjahanpur
एमटेक की छात्रा ने दी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में शुक्रवार को पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली का पेपर संपन्न हो गया। इसके लिए 5256 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4036 ने परीक्षा दी जबकि 1220 अनुपस्थिति रहे। पेपर देने के बाद केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने पेपर का पैटर्न पूर्व की भांति बताया। साथ ही बोले कि फिजिकल के लिए भी उनकी तैयारी पूरी है। 

विज्ञापन


शहर के इस्लामियां इंटर कॉलेज, जीआईसी, आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत सभी 12 केंद्रों पर शुक्रवार को पहली पाली का पेपर शुरू हुआ। पेपर को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्राशासन की पैनी नजर रही। कंट्रोल रूम से निगरानी की गई। 

विज्ञापन

परीक्षार्थी बोले- अच्छा पेपर हुआ 
परीक्षार्थी उपासना ने बताया कि वह रोडवेज बस से परीक्षा देने के लिए बरेली से आईं। आने में कोई दिक्कत नहीं रही। बस में निशुल्क यात्रा का लाभ मिला। पेपर पिछली बार की तरह ही रहा। कोई बदलाव नहीं था। जीएस कुछ कठिन लगा, रीजनिंग और हिंदी के सवाल सही रहे। 

हरदोई से यहां पेपर देने के लिए आए सौरभ ने बताया कि इस्लामियां इंटर कॉलेज में पेपर दिया। पिछली बार भी उन्होंने पेपर दिया था। दोनों में कोई खास अंतर नहीं दिखा। पेपर में आए सवाल भी सामान्य रहे। इसलिए उसको हल करने में कोई समस्या नहीं हुई। 

एक परीक्षार्थी ने बताया कि जीएस व जीके के प्रश्न सरल थे। गणित के प्रश्नों को हल करने में समय लगा। बताया कि एमटेक कर रही हूं। लेकिन सरकारी नौकरी के लिए प्रयास जारी है। पुलिस भर्ती के फिजिकल को लेकर भी तैयार हूं, वह पहले से ही खेलों में हिस्सा लेती रही हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed