{"_id":"613124148ebc3ee531055f0d","slug":"mrf-centar-shahjahanpur-news-bly4583386187","type":"story","status":"publish","title_hn":"33.67 लाख से बनेगा दूसरा एमआरएफ सेंटर, बड़ी मात्रा में होगा कूड़ा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33.67 लाख से बनेगा दूसरा एमआरएफ सेंटर, बड़ी मात्रा में होगा कूड़ा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। घरों और प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करने के लिए एक और मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया जाएगा। इससे पूरे शहर को कूड़े से निजात मिल सके। नए एमआरएफ सेंटर के निर्माण को 33.67 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।
शहर के ककरा में स्थित डंपिंग ग्राउंड के पास नगर निगम की ओर से एमआरएफ सेंटर का निर्माण हुआ था। इस सेंटर पर रोजाना ही हजारों टन कूड़ा एकत्रित कर लाया जा रहा है। जहां सूखे कचरे, पॉलीथीन व ठोस कचरे को छंटनी कर उसको री-साइकिलिंग के लिए भेज दिया जाता है। इसके बाद हरे और गीले कचरे से खाद बनाने, तो सूखे कचरे जैसे प्लास्टिक को अलग करके उपयोगी बनाने का काम चल रहा है। सूखा कचरा आय का साधन बन रहा है।
इस एमएफआर सेंटर का उद्घाटन मार्च माह में ही कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा किया था। तब से ही एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा का निस्तारण करने का काम लगातार चल रहा है। लेकिन यहां पर आने वाले कचरे की मात्रा अधिक और एमआरएफ सेंटर छोटा पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखकर नगर निगम की ओर से ककरा में ही दूसरा एमआरएफ सेंटर बनवाने का निर्णय लिया है। प्रस्तावित एमआरएफ सेंटर को पहले वाले से बड़ा और अधिक क्षमता वाला बनवाया जाएगा। इसके लिए 33.67 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूरे होते ही सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
तीन नए ऑटोमेटिक सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन भी बनेंगे
नगर निगम की ओर से जेल रोड पर फायर ब्रिगेड के पास ऑटोमैटिक सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन और कंटेनर स्थापित किए हैं। जहां घर-घर से एकत्रित किए जाने वाले कचरे को लाकर उसे कंटेनर में डाल दिया जाता है। इसके बाद यह कचरा नगर निगम के कैप्सूल में डंपिंग ग्राउंट तक पहुंचाया जाता है। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग मशीनें व कंटेनर ऑटोमेटिक सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन पर लगाए हैं। इससे लोग बदबू और गंदगी से परेशान न हो। तीन और ऑटोमैटिक सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन शहर में बनवाए जाएंगे। इनमें से एक को ककरा में बनाए जाने का प्रस्ताव है।
1.85 करोड़ रुपये की आएगी लागत
सहायक अभियंता सिविल विपुल कुमार ने बताया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन करने के बाद कूड़े को डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचाने के लिए तीन नए ऑटोमेटिक सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशनों का निर्माण करवाया जाएगा। इन पर 1.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह धनराशि स्वीकृत हो चुकी है। निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। टेंडर होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। साथ ही ककरा क्षेत्र में दूसरे एमआरएफ सेंटर का निर्माण भी करवाया जाएगा। इसके लिए 33.67 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं।