{"_id":"e4d04d01bdc1def8bdbcc49ce516ff7d","slug":"mp-krishna-raj-listened-civic-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद कृष्णा राज ने सुनीं जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद कृष्णा राज ने सुनीं जनसमस्याएं
शाहजहांपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांसद कृष्णा राज ने रविवार को अपने आवास पर दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्हें सर्वाधिक शिकायतें बिजली कटौती से उत्पन्न होने वाली समस्याओं संबंधी प्राप्त हुईं। सांसद ने बिजली कटौती बंद कराने का आश्वासन दिया है।
रविवार सुबह सांसद के रोशनगंज आवास पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जलालाबाद और कटरा के किसानों ने ओलावृष्टि का मुआवजा अभी तक नहीं मिलने की बात सांसद को बताई। इसके अलावा शहरी क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों ने बिजली कटौती बंद कराने की बात रखी। सांसद ने कहा कि वह शीघ्र ही अधिकारियों से बात कर बिजली कटौती बंद कराने का प्रयास करेंगी। ग्रामीणों ने कोटे की दुकानों पर मिलने वाले गेहूं में मिट्टी और कंकड़ होने की शिकायत की। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी रामबरन सिंह ने बताया कि नौ फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का प्रस्तावित दौरा किन्हीं कारणों से स्थगित हो गया है।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यभान भदौरिया, राजेश गुप्ता, अनिल सिंह चौहान, नीरज पाठक, सत्यपाल चौहान, डॉ. विजय जौहरी, अखिलेश पाठक, संतोष दीक्षित, छोटे लल्लू, सूरज तिवारी, ज्ञानेश सिंह, अशोक कुमार, डॉ. अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन