फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MP Congress on Housing Women's Performance

सांसद आवास पर कांग्रेसी महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 05 Apr 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
MP Congress on Housing Women's Performance
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा सोनिया और राहुल केलिए अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सांसद कृष्णा राज का घेराव करने के इरादे से उनके रोशनगंज स्थित आवास पर धावा बोला। वहां सांसद के नहीं मिलने पर कांग्रेसी महिलाएं भड़क उठीं। उन्हाेंने जमकर नारेबाजी करके अपने गुस्से का इजहार किया। बाद में भाजपा नेताओं को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेसी महिलाएं संगठन की प्रदेश महासचिव शारदा थापा के बिसरात स्थित आवास पर जमा हुईं। वहां से महिला कार्यकर्ताओं का जत्था माथे पर काली पट्टियां बांधकर नारेबाजी करते हुए सांसद के आवास पर पहुंचा। कांग्रेस नेत्री थापा ने आवास पर मौजूद मिले भाजपा नेता पंकेश मिश्र और अन्य कार्यकर्ताओं से सांसद से भेंट कराने को कहा। भाजपा नेता ने सांसद के दिल्ली चले जाने की सूचना दी, जिससे कांग्रेसी महिलाएं भड़क उठीं।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद आवास के गेट पर देर तक नारेबाजी की। बाद में भाजपा नेता पंकेश मिश्र को प्रधानमंत्री और सांसद के नाम ज्ञापन देकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का मजाक बनाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि सांसद कृष्णा राज महिला होने केनाते महिलाओं का अपमान करने वाले अपनी पार्टी के मंत्री को बाहर का रास्ता दिखाने में मदद करें अथवा खुद इस्तीफा देकर पार्टी से अलग हो जाएं। प्रदर्शन में उमा देवी, सीमा गुप्ता, मुस्कान रस्तोगी, सोनिका, कुसुमलता, कमला मिश्रा, सुनीता कश्यप, मीना दीक्षित, सरिता सिंह, रागिनी, कमला मिश्रा, हरजीत कौर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed