फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mother and child died

आग की चपेट में आकर बेटी की मौत, मां गंभीर 

Fri, 29 Apr 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
थाना कांट क्षेत्र के गांव बरनावां में बुधवार की रात खाना बनाते समय एक महिला को अचानक दौरा आने से गोद में छह माह की बच्ची को लिए चूल्हे पर गिर गई। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बृस्पतिवार की सुबह बच्चे ने दम तोड़ दिया, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन

गांव बरनावां निवासी ऋषिकांत शुक्ला गुड़गांव (हरियाणा) में एक निजी कंपनी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी सीमा बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। बुधवार की रात करीब आठ बजे छह माह की बेटी कुमुद को गोद में लेकर मिट्टी के चूल्हे पर खाना बना रही थीं, तभी अचानक उन्हें दौरा आ गया और बच्ची के साथ चूल्हे पर गिर गईं। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर सीमा के ससुर लालाराम चीख पड़े। उनकी आवाज सुनकर पड़ोसी श्रीकृष्ण उनके घर पहुंचे और मां-बेटी को आग से बचाया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह करीब आठ बजे कुमुद ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सीमा 50 फीसदी से अधिक झुलस गईं हैं। मृतका दो बेटी पांच वर्षीय अनन्या और तीन वर्षीय आकांक्षा है। परिवार वालों ने सीमा के पति को फोन से सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed