फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Most found the question paper difficult, while some described it as easy.

Shahjahanpur News: अधिकतर ने कठिन और कुछ ने प्रश्नपत्र को बताया सरल

Sun, 23 Aug 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Most found the question paper difficult, while some described it as easy.
अंकित सुल्तानपुर। संवाद
शाहजहांपुर। सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) के अंतर्गत मुख्य परीक्षा रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कराई गई। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले अभ्यर्थियों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। किसी ने कठिन और कुछ ने सरल प्रश्नपत्र बताया।
विज्ञापन

सुबह साढ़े नौ बजे से इस्लामिया इंटर कॉलेज, एबी रिच कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज, आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय और आर्य महिला इंटर कॉलेज समेत नौ परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। लखनऊ, सुल्तानपुर, बरेली, हरदोई और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की गई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और किसी अभ्यर्थी के पास नकल सामग्री नहीं मिली। दोपहर 12 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी। कुछ ने प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, सामान्य अध्ययन और आपदा प्रबंधन के सवालों को कठिन बताया तो कुछ ने प्रश्नपत्र को सरल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी और सीओ सदर शुभम वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआईओएस हरिवंश कुमार बताया कि परीक्षा में पंजीकृत 3720 अभ्यर्थियों में से 3020 उपस्थित रहे, जबकि 700 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

--
कंप्यूटर और आपदा प्रबंधन को लेकर सवाल पूछे गए थे। यह काफी कठिन थे, जिसे आसानी से हल करना पाना संभव नहीं था।
-अंकित, सुल्तानपुर
--------
सामान्य अध्ययन के प्रश्न काफी कठिन थे। इन्हें हल करने में काफी समय लगा। बाकी सवाल सरल लगे। पास होना तय है।
-शिव कुमार यादव, सुल्तानपुर
------
प्रश्नपत्र सामान्य आया था। काफी बेहतर तरीके से अध्ययन करने वाले ही प्रश्नपत्र हल कर सकते थे। हमारा प्रश्नपत्र काफी बेहतर हुआ।
-रुचि, बरेली
--
सामान्य अध्ययन के सवाल कठिन थे। सामान्य ज्ञान के प्रश्न भी काफी ज्यादा और कठिन थे। हमारे हिसाब से सामान्य प्रश्नपत्र था।
-श्यामजी, रायबरेली
--------------------
परीक्षा समाप्त होने पर स्टेशन पर उमड़ी भीड़


रविवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ की संभावना के चलते रेलवे के अफसर और आरपीएफ पूरी तरह से सतर्क थी। डाउन लाइन की त्रिवेणी और अमरनाथ एक्सप्रेस से बड़ी संख्या में यात्री सवार हुए। जबकि अप लाइन की ट्रेनों में काफी कम यात्री थे।

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

अंकित सुल्तानपुर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed