Dadraul By-Election: ददरौल में पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके मतदाता, उपचुनाव में 58.66 प्रतिशत वोट पड़े
शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव के साथ सोमवार को ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान हुआ। उपचुनाव में 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ। हालांकि ददरौल के मतदाता अपना पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौथे चरण में शाहजहांपुर लोकसभा सीट और जिले की ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रतिशत 53.34 रहा। मतदान में सबसे आगे ददरौल विधानसभा के लोग रहे। यहां पर 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। हालांकि ददरौल विधानसभा के मतदाता अपना पिछला रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 2022 के विधानसभा चुनाव में ददरौल सीट पर 61.50 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।
ददरौल विधानसभा उपचुनाव में ऐसे बढ़ा मतदान
सुबह नौ बजे- 12.08 प्रतिशत मतदान
सुबह 11 बजे- 26.12 प्रतिशत मतदान
दोपहर एक बजे- 38.43 प्रतिशत मतदान
दोपहर तीन बजे- 47.44 प्रतिशत मतदान
शाम छह बजे - 58.66 प्रतिशत मतदान
भाजपा विधायक के निधन से रिक्त हुई थी सीट
पांच जनवरी को भाजपा विधायक मानवेंद्र सिंह के निधन के बाद ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ है। भाजपा ने मानवेंद्र सिंह के बेटे अरविंद पर भरोसा जताते हुए चुनावी मैदान में उतारा। उनके सामने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने की चुनौती है। वहीं, सपा प्रत्याशी अवधेश वर्मा ने चुनाव लड़ा है। राजनीतिक रूप से अनुभवी अवधेश वर्मा दो बार विधायक और एक बार बसपा सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। बसपा से भाजपा होते हुए वह सपा में शामिल हुए हैं।