फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than 1.5 lakh people will participate in the procession-e-Mohammadi

Shahjahanpur News: डेढ़ लाख से अधिक लोग जुलूस-ए-मोहम्मदी में होंगे शामिल

Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
More than 1.5 lakh people will participate in the procession-e-Mohammadi
शाहजहांपुर में पत्रकारों से वार्ता करते दावत-ए-इस्लामी के जिला निगरा हाफिज अनीस अत्तारी। संवाद
0 दावत-ए-इस्लामी की ओर से 28 सितंबर को निकाला जाएगा जुलूस
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। बारह रबी उल अव्वल के मौके पर निकलने वाले जुलूस-ए-मीलाद की सारी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया। जुलूस में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान है।
सोमवार को स्टेशन स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जुलूस के आयोजक दावत-ए-इस्लामी के जिला निगरा हाफिज अनीस अत्तारी ने बताया कि 28 सितंबर को सुबह आठ बजे जुलूस रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद से रवाना होगा। जुलूस को शहर इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन

बोले-पैगंबर-ए-इस्लाम की पैदाइश बारह रबी उल अव्वल पर हुई था। पैगंबर साहब ने सारी दुनिया को शांति का संदेश दिया। इस दिन खुशियां मनाए, नए कपड़े पहने, फातिहा कराएं और घरों पर हरे झंडे लगाएं। उन्होंने बताया कि जुलूस से पहले स्टेशन वाली मस्जिद में मुकद्दस तबर्रुकात की जियारत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस मोहल्ला अंटा में अंजान चौकी के पीछे कटहल वाली मस्जिद में दुआ के बाद समाप्त होगा। अत्तारी ने बताया कि जुलूस में प्रशासन की तरफ से साउंड की ठेली के साथ दस लोगों के नाम मांगे हैं। नाम नहीं देने वालों की ठेली शामिल नहीं जाएगी।

जुलूस में मुसाफिरों को रास्ता देने व धर्म स्थलों की सुरक्षा के लिए मुबल्लिगों को लगाया गया। इस मौके पर नाजिम अत्तारी, हाफिज सरताज, इफ्तिखार अहमद, रिजवान अत्तारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed