फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monsoon slows down, farmers' problems increase

मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ने से किसानों की मुश्किलें बढ़ी

Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Monsoon slows down, farmers' problems increase
पुवायां में धान लगाने के लिए बारिश के इंतजार में खाली पड़ा खेत - फोटो : POWAYAN
पुवायां। मानसून की रफ्तार सुस्त होने का खामियाजा सीधे किसानों को भुगतना पड़ रहा है। मानसून की बेरुखी से धान की रोपाई पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। डीजल महंगा होने के कारण पंपिंग सेट से सिंचाई पर भारी खर्च आ रहा है, बिजली कटौती के कारण भी सिंचाई में बाधा पड़ रही है। उत्तराखंड, पंजाब आदि प्रदेशों में बारिश हुई है, लेकिन शाहजहांपुर जिले में मंगलवार शाम शहरी क्षेत्र में बारिश हुई, लेकिन पुवायां सहित अन्य क्षेत्र में बूंद तक नहीं गिरी।
विज्ञापन

पुवायां तहसील में धान की फसल बड़े क्षेत्रफल में की जाती है। गन्ने का रकबा घटने से इस बार धान का रकबा और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। किसानों के खेतों में धान की पौध तैयार हो चुकी है। किसान धान की रोपाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मानसून सक्रिय होने से पहले ही सुस्त पड़ गया है। मानसून की बेरुखी ने किसानों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन

पुवायां, खुटार में नहर की सुविधा नहीं
पुवायां और खुटार क्षेत्र में नहर नहीं होने से लोगों को सिंचाई का लाभ नहीं मिल पाता है। बंडा के पश्चिमी क्षेत्र को छूती हुई सिंधौली होते हुए शारदा नहर गुजरती है, लेकिन इसका लाभ तहसील केे 15 प्रतिशत हिस्से को ही मिल पाता है। पुवायां क्षेत्र में भैंसी नदी का नामोनिशान मिट चुका है और झुकना, गोमती, कठिना में नाममात्र का और कहीं कहीं पर ही पानी है। जिससे यहां भी सिंचाई का संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्ते काटकर करें रोपाई
सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक रामबरन यादव का कहना है कि धान की जो पौध 30 से 40 दिन की हो चुकी है, उसके ऊपर के पत्ते काटकर रोपाई की जाए। पूरी पौध लगाने से उपज पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

पुवायां के सिरखिड़ी गांव के रहने वाले श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि धान की रोपाई करनी है, लेकिन बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से रोपाई प्रभावित हो रही है। बिजली कम मिलने के कारण नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। गन्ने का भुगतान भी नहीं मिला, जिससे काम चल सके। खुटार के रामाधार तिवारी का कहना है कि पंपिंग सेट से सिंचाई कर धान की रोपाई करना और फिर धान में पानी लगाना बेहद ही खर्चीला है। बारिश नहीं हुई तो धान के उत्पादन पर असर पड़ना निश्चित है। किसानों को डीजल पर सब्सिडी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed