फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monsoon Express grew increasingly prone to floods

मानसून एक्सप्रेस की तेजी से बाढ़ की आशंका बढ़ी 

Tue, 02 Aug 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
जुलाई के अंतिम सप्ताह में मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार में आई तेजी से जिले से होकर बहने वाली गंगा, रामगंगा समेत अन्य सहायक नदियों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। इसीलिए जलालाबाद क्षेत्र के विकास खंड मिर्जापुर और कलान मेंगंगा, रामगंगा, बहगुल आदि नदियों के तटवर्ती गांवों के बाशिंदों ने सुरक्षित ठिकाने तलाश करने शुरू कर दिए हैं। पिछले 48 घंटे से कलान के भैंसार बांध पर गंगा 142.70 मीटर पर स्थिर है, लेकिन गर्रा का जल स्तर 25 सेमी बढ़ गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गंगा और उसकी सहायक रामगंगा जिले के मिज्रापुर और कलान ब्लॉक समेत तिलहर तहसील के जैतीपुर ब्लॉक में एक-दूसरे के समानान्तर बहती हैं। बारिश में दोनों नदियां एकाकार होने पर उनके किनारे बसे सैकड़ों गांव टापू में बदल जाते हैं। स्थिति तब और खराब हो जाती है जब इन दोनों नदियों का पानी बहगुल नदी मेें पहुंच जाता है। वर्ष 2010 और 2011 में आई बाढ़ से तमाम गावों के लोगों को विस्थापन की त्रासदी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस वर्ष बाढ़ से परिवारों के विस्थापित होने की अभी नौबत नहीं आई है। इसके बावजूद नदियों के तेवर देख ग्रामीणों ने अपना कीमती सामान बाढ़ से बचाने के लिए दूरदराज की रिश्तेदारियों में पहुंचाना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने जलालाबाद समेत तिलहर और सदर तहसील में 481 ऐसे गांव चिन्हित किए हैं जो सबसे पहले बाढ़ की चपेट में आते हैं। इन गांवों पर नजदीकी बाढ़ चौकियों का स्टाफ पैनी नजर रखे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को प्राप्त सूचनाओं के अनुसार मंगलवार को विभिन्न बैराजों से 1.63 लाख क्यूसेक पानी बहाया गया है। नरौरा से गंगा में 1.22 लाख क्यूसेक पानी रिलीज होने से भैंसार में गंगा का जल स्तर घटने के आसार नहीं हैं। बरेली के चौबारी में रामगंगा 13 सेमी बढ़कर 160.57 मीटर पर बह रही है। शहर के नजदीक गर्रा 25 सेमी बढ़कर 147.30 मीटर पर पहुंच गई है। ड्यूनी डॉम से 22251 क्यूसेक पानी बहाए जाने से गर्रा का वाटर लेवल और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed