{"_id":"61d33fcd55e317661d8a00fb4aab70bd","slug":"moisture-are-not-telling-procurement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमी बताकर नहीं की जा रही गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमी बताकर नहीं की जा रही गेहूं की खरीद
पुवायां।
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी क्रय केद्रों पर नमी बताकर किसानों का गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
परेशान किसान गेहूं की कम रेट में आढ़त पर बेच रहा है। जबकि क्षेत्र में 60
प्रतिशत से अधिक गेहूं कट चुका है।
पुवायां मंडी में लगे पीसीएफ के क्रय केंद्र पर 37, यूपीएसएस पर 73, आरएफसी पर 50 क्विंटल खरीद हुई है। जबकि मंडी में ही लगे एसएफसी और एफसीआई क्रय केंद्र पर अभी तक गेहूं खरीद शून्य है। एसएमआई लालचंद सिंह ने बताया कि उनके आरएफसी के खुटार और बंडा क्रय केंद्र पर अभी तक बिल्कुल खरीद नहीं हुई है।
मंडी सचिव ब्रजभान ने बताया कि मंडी परिसर में लगे क्रय केंद्रों का मैंने मंगलवार को निरीक्षण किया है। कुछ केंद्रों पर खरीद शुरू हुई है, लेकिन गेहूं में नमी ज्यादा होने के कारण खरीद का काम प्रभावित हो रहा है। कुछ लोगों ने सुखाने के लिए गेहूं को मंडी परिसर में डाल रखा है। जैसे ही नमी कम होगी खरीद बढ़ती जाएगी। देहात के क्रय केंद्रों की खरीद की जानकारी सीधे जिला स्तर पर अधिकारियों को भेजी जाती है।